Samachar Nama
×

कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर नहीं होगा विश्वास

बॉलीवुड में पिछले काफी समय से मीटू अभिान चल रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई मशहूर और बड़े नामों से परदा उठ चुका है। लेकिन एक बार फिर से एक और बड़े नाम से परदा उठा है। जिसको सुनने के बाद आपको अपने ही कानों पर विश्वास नहीं होगा। जी हां इस
कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर  नहीं होगा विश्वास

बॉलीवुड में​ पिछले काफी समय से मीटू अभिान चल रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई मशहूर और बड़े नामों से परदा उठ चुका है। लेकिन एक बार फिर से एक और बड़े नाम से परदा उठा है। जिसको सुनने के बाद आपको अपने ही कानों पर विश्वास नहीं होगा। जी हां इस बार इस आरोप में ऐसा नाम आया है जिसने बॉलीवुड को एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में बनाई है। फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। हालांकि राजकुमार हिरानी ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ये महिला राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म संजू में काम कर चुकी है। हफपोस्ट इंडिया में रविवार को प्रकाशित एक लेख के अनुसार, महिला ने दावा किया कि, राजकुमार हिरानी ने मार्च और सितंबर 2018 के बीच की छह महीने की अवधि में एक से अधिक बार उसका यौन उत्पीड़न किया। लेकिन इस 56 वर्षीय फिल्म निर्माता ने आरोपों से इनकार किया है। हालांकि उनके वकील आनंद देसाई ने एक बयान जारी कर आरोपों को ‘झूठा’, ‘शरारतपूर्ण’, ‘निंदनीय’, ‘प्रेरित’ और ‘अपमानजनक’ करार दिया है।कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर  नहीं होगा विश्वास

इस लेख के वायरल होने के तुरंत बाद ही राजकुमार हिरानी ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, दो महीने पहले जब यह आरोप मेरे संज्ञान में लाया गया तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया। मैंने तुरंत सुझाव दिया कि यह जरूरी है कि मामले को किसी समिति या किसी कानूनी निकाय के समक्ष रखा जाए। लेकिन, शिकायतकर्ता ने मीडिया में जाना पसंद किया। मैं पूरी दृढ़ता से यह कहना चाहता हूं कि यह झूठी, दुर्भावनापूर्ण और शरारतपूर्ण कहानी केवल मेरी प्रतिष्ठा को बर्बाद करने के इरादे से फैलाई गई है।कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर  नहीं होगा विश्वास

हफपोस्ट इंडिया में प्रकाशित लेख के अनुसार, महिला ने तीन नवंबर 2018 को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘संजू’ के सह-निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को भेजे एक ई-मेल में यह आरोप लगाया। महिला ने वह ई-मेल विधु की पत्नी और फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा के साथ-साथ हिरानी के सह-लेखक अभिजीत जोशी को भी भेजा।कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर  नहीं होगा विश्वास

महिला ने दावा किया था कि, राजकुमार हिरानी ने नौ अप्रैल, 2018 को सबसे पहले उस पर यौन रूप से अश्लील टिप्पणी की और फिर उसके बाद अपने आवास-सह-कार्यालय पर उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने कहा कि, मुझे अभी भी अपने ये शब्द याद हैं… सर, यह गलत है..पद व सत्ता के ढांचे के कारण आपके पास सारी शक्ति है और मैं केवल एक सहायक होने के नाते कुछ भी नहीं हूं..मैं खुद को कभी भी आपसे व्यक्त नहीं कर पाऊंगी।कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर  नहीं होगा विश्वास

जब हफपोस्ट इंडिया द्वारा संपर्क किया गया तो महिला ने कहा कि, उसने काम के दौरान राजकुमार हिरानी के व्यवहार को लेकर सामान्य स्थिति बनाए रखने का दिखावा किया क्योंकि उसके पिता बीमार थे और उसे नौकरी की सख्त जरूरत थी। विधु विनोद चोपड़ा ने शिकायतकर्ता के आरोपों का जवाब नहीं दिया लेकिन उनकी पत्नी अनुपमा ने हफपोस्ट इंडिया से पुष्टि की कि महिला ने उनके साथ एक जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि विनोद चोपड़ा फिल्म्स (वीसीएफ) ने यौन उत्पीड़न की शिकायतों को दूर करने के लिए एक समिति गठित की है।कई सुपरहिट फिल्म बनाने वाले इस मशहूर डायरेक्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सुनकर  नहीं होगा विश्वास

Share this story