वल्र्ड नो टोबैको डे आज यानी 31 मई को है। तो इस मौके पर मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नो स्मोकिंग का खास मैसेज अपने चाहने वालों और फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आ रहे है। उनका ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लोग इसे पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई लोगों ने उनके इस वीडियो को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमे बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी आते है। उन्होंने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के वीडियो को शेयर किया है साथ ही लोगों को स्मोकिंग ना करने की सलाह भी दी है। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताया कि उन्होंने भी स्मोक किया है और बहुत ज्यादा किया है लेकिन अब वो दूसरे के लिए कहते है कि ऐसा बिल्कुल ना करें। क्योंकि उन्होंने ऐसे बहुत से लोगों को देखा है कि वो इसे छोड़ना चाहते है लेकिन छोड़ नहीं पाते है।
इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के वीडियो की तारीफ की है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जो वीडियो शेयर किया है इसमे वो अपने फैंस से स्मोक ना करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी ये मुहिम इंडियन कैंसर सोसाइटी की तरफ से शुरू की गई है।
जिसके लिए वो वीडियो सुनील ग्रोवर ने शेयर किया है। अगर हम बात करें कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के काम की तो वो आने वाले दिनों में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली एक फिल्म में नजर आने वाले है। जिस पर काम जल्द ही शुरू होगा।
कृष्णा अभिषेक को भारती सिंह ने इस अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश
जिंदगी के आखिरी पलों में अकेले हो गए थे रितुपर्णो घोष
इस तरह अभिनय की दुनिया के बादशाह बने परेश रावल, नहीं गए एक्टिंग स्कूल