Samachar Nama
×

पौष्टिक आहार, फल और हेल्दी ड्रिंक्स को जोड़कर बनाए गर्मियों का डाइट चार्ट!

आधुनिकता और बीमारियों के बढते दौर में लोग अकसर अपने खान-पान के प्रति बहुत लापरवाही बरतते हैं। इसका जिम्मेदार काम में बढती व्यस्तता को भी माना जा सकता है लेकिन मौसम बदलाव के दौरान इस प्रकार की लापरवाही आपको बडा परेशानी में डाल सकती है। इसलिए बेहतर जीवनशैली के लिए एक हैल्दी और आदर्श डाइट
पौष्टिक आहार, फल और हेल्दी ड्रिंक्स को जोड़कर बनाए गर्मियों का डाइट चार्ट!

आधुनिकता और बीमारियों के बढते दौर में लोग अकसर अपने खान-पान के प्रति बहुत लापरवाही बरतते हैं। इसका जिम्मेदार काम में बढती व्यस्तता को भी माना जा सकता है लेकिन मौसम बदलाव के दौरान इस प्रकार की लापरवाही आपको बडा परेशानी में डाल सकती है। इसलिए बेहतर जीवनशैली के लिए एक हैल्दी और आदर्श डाइट का होना बहुत आवश्यक है। जाहिर है कि, बदलते मौसम में कुछ का चीजों को अपनी डाइट में जोडना चाहिए और जब बात हो गर्मी की तो उन चीजों को डाइट में जोडें जिनसे आपको ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा और पानी की आपूर्ति होती हो। क्योंकि, गर्मियों में अधिकतर बीमारियों का जिमेमदार पानी की कमी को ही माना जाता है जिसके कारण दस्त लगना, पेट में गैस बनना, सनबर्न और त्वची विकार जैसी समस्याए जन्म ले लेती हैं। इन समस्याओं से आप आसानी से निपट पाएं, इसके हम आपको कुछ डाइट टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Related image

पेय पदार्थों का अधिकाधिक सेवन

गर्मियां आ रही है तो पसीना, थकान, घबराहट जैसी समस्याओं का होना भी लाजमी है। इस मौसम मे प्यास भी बहुत लगती है इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहे।

  • नींबू पानी, आम पन्ना, शरबत, सत्तू, लस्सी, शिकंजी आदि का सेवन भी स्वास्थ के लिए लाभदायक रहता है।
  • गर्मी के मौसम में नींबू, प्याज, मौसमी, संतरा, शरबत, शिकंजी और ताजे फलों का रस दिन में 2-3 बार तो लेना ही चाहिए।

फलों और सलाद का सेवन

  • गर्मियों के मौसम में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह जरूर दी जाती है क्योंकि इनमें भरपूर पानी की मात्रा पाई जाती है।
  • इन मौसमी फलों के तहत तरबूज, खरबूजा, लीची, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन कर सकते हैं। इनके स्थान पर ताजा जूस जैसे-गन्ने का रस, मैंगो शेक, अनार का जूस, खीरा का पानी आदि सभी भी ले सकते हैं।

पौष्टिक आहार, फल और हेल्दी ड्रिंक्स को जोड़कर बनाए गर्मियों का डाइट चार्ट!

संतुलित आहार

  • गर्मियों के मौसम में जितना हो सके दाल, चावल, सब्जियां और रोटी जैसी हल्की डाइट ही लेनी चाहिए। आप चाहें तो दही और छाच को भी अपने आहार में जोड सकते हैं।
  • अकसर बाहर का खाना खाने के कारण लोग पाचन संबंधी समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए एक संतुलित और पेषम से भरपूर डाइट का होना बेहद आवश्यक है।
  • बदहजमी और गैस जैसी समस्याओं से दूर रहने के लिए थोडी-थोडी देर में सलाद खाएं फलों का सेवन करते रहें।

Related image

सावधानियां

  • गर्मियों में अधिक गर्म चीजों के सेवन से दूर ही रहना चाहिए। इसलिए चाय और कॉफी के स्थान पर कोल्ड कॉफी, ग्रीन टी, लेमन टी और हर्बल टी का सेवन फायदेमंद रहता है।
  • जितना हो सके, ऑवरइटिंग और तली हुई, मसालेदार और ऑवर फ्राइड चीजों के सेवन से दूरी बनाए रखें, क्योंकि इनका सेवन आपको त्वचा विकार और पाचन संबंधी समस्याओं में डाल सकता है। इनके स्थान पर जौ से निर्मित चीजों का सेवन लाभकारी रहता है।
  • कोशिश करें कि, धूप से बाहर निकलकर आपको चिल्ड पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, सादा पानी ही स्वास्थ के लिए ठीक रहता है।
  • गर्मी के मौसम में बासी खाना और बिना ढंके पानी पीने से रोकना चाहिए। क्योकि यही शररी में  सेवन से बचाना चाहिए डायरिया, हैजा, पीलिया, डिहाइड्रेशन॒ सहित, फ़ूडपाइजनिंग, गैस और बदहजमी जैसी घातक समस्याओं को निमंत्रण दे सकती है।
  • आहार योजना तो ठीक है लेकिन बिना व्यायाम यह सभी योजनाएं असफल हो जती हैं। इसलिए सुबह शाम एक्सरसाइज और टहलने की आदत बनाएं।

पौष्टिक आहार, फल और हेल्दी ड्रिंक्स को जोड़कर बनाए गर्मियों का डाइट चार्ट!

Share this story