Samachar Nama
×

तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदार

सड़क फिल्म में महारानी का किरदार सदाशिव अमरापुरकर ने निभाया था, इस किरदार को संजय दत्त के कहने पर किया गया था। सड़क की स्क्रिप्ट सुनने के बाद संजय ने महेश भट्ट से एक वास्तविक कहानी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने बताया कि, एक बार उनका सामना मुंबई के स्लम एरिया में एक खतरनाक तरह के शख्स से हुआ था जो था तो पुरुष लेकिन उसने महिला की तरह कपड़े पहन रखे थे। इसके बाद ये किरदार फिल्म में लिया गया।
तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदार

बॉलीवुड की फिल्मों में ऐसे कई ​विलेन हुए जिनका नाम आज भी सभी की जुबां पर हैं। ये ऐसे विलेन हैं जिन्हे शायद ही कोई भूल सकता है। इस लिस्ट में मि. इंडिया का मोगैम्बो, शोले का गब्बर, सड़क का महारानी जैसे शामिल हैं। ये ऐसे विलेन है जो लोगों के बीच आज भी काफी पॉप्पुलर हैं। तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदारसड़क फिल्म में महारानी का किरदार सदाशिव अमरापुरकर ने निभाया था। उनको अपने इस किरदार के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया था। 11 मई को सदाशिव की 69वीं पुण्यतिथी थी। इस मौके पर एक टीवी शो में सदाशिव के इस कैरेक्टर को लेकर कई बातें बताई गईं। आपको बता दें कि इस किरदार को संजय दत्त के कहने पर किया गया था।तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदार

शो में बताया गया कि, सड़क की स्क्रिप्ट सुनने के बाद संजय ने डायेरक्टर महेश भट्ट से एक वास्तविक कहानी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने बताया कि, एक बार उनका सामना मुंबई के स्लम एरिया में एक खतरनाक तरह के शख्स से हुआ था जो था तो पुरुष लेकिन उसने महिला की तरह कपड़े पहन रखे थे। उसे वहां पर लोग बॉस बुलाते थे, उन्होंने उस व्यक्ति को फिल्म के कैरेक्टर में ढालने के लिए कहा। महेश ने संजय की बात मानी और फिर इसे स्क्रीन पर महारानी के नाम से दिखाया गया।तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदारलेकिन इस कैरेक्टर को परदे पर दिखाना कोई आसान बात नहीं थी, बाद में महारानी के किरदार को स्क्रिप्ट में जोड़ लिया गया था। अब सवाल ये था कि इस किरदार को निभाएगा कौन?तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदार

हालांकि इसका हल भी मिल गया, गोविंद नेहलानी की फिल्म अर्ध सत्य में सदाशिव के परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें इस रोल के लिए ऑफर किया गया और उन्होंने इस रोल को पर्दे पर जीवंत कर दिया। अब महेश भट्ट एक बार फिर से सड़क का सीक्वल बनाने वाले हैं। जिसमे संजय दत्त्, आलिया भट्ट, पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

सड़क फिल्म में महारानी का किरदार सदाशिव अमरापुरकर ने निभाया था, इस किरदार को संजय दत्त के कहने पर किया गया था। सड़क की स्क्रिप्ट सुनने के बाद संजय ने महेश भट्ट से एक वास्तविक कहानी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने बताया कि, एक बार उनका सामना मुंबई के स्लम एरिया में एक खतरनाक तरह के शख्स से हुआ था जो था तो पुरुष लेकिन उसने महिला की तरह कपड़े पहन रखे थे। इसके बाद ये किरदार फिल्म में लिया गया। तो इस तरह चुना गया था फिल्म सड़क में महरानी का किरदार

Share this story