Samachar Nama
×

क्या आपने देखा है रणवीर सिंह की बहन को?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को उनके अलग अंदाज और अलग स्टाइल के लिए जाना जाता है। हाल ही में रणवीर अपनी बहन रितिका भवनानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान रणवीर ने सिल्वर कलर का जैकेट पहन रखा था और उनके चेहरे पर गोगल्स भी लगा हुआ था। उनका ये गेटउप
क्या आपने देखा है रणवीर सिंह की बहन को?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को उनके अलग अंदाज और अलग स्टाइल के लिए जाना जाता है। हाल ही में रणवीर अपनी बहन रितिका भवनानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान रणवीर ने सिल्वर कलर का जैकेट पहन रखा था और उनके चेहरे पर गोगल्स भी लगा हुआ था। उनका ये गेटउप बहुत अजीब था। आपको बता दें, रणवीर अपनी बहन रितिका के बहुत करीब हैं। उन्होंने ने अपने प्यार के इजहार करते हुए कई बार ये भी कहा हैं कि उनकी एक नहीं बल्कि दो-दो मांए हैं।

उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी बहन के बारें में बोलते हुए कहा था कि, ‘उन्होंने ने उनको इतना प्यार दिया हैं कि वो बिगड़ से गए हैं। उन्होंने अपनी बहन की तारीफ करते हुए आगे कहा, लोगों को मेरे दांत बहुत अच्छे लगते है, जो कोई मेरे दांत देखता हैं उसकी तारीफ करने लगता हैं। मेरे दांत इसलिए अच्छे हैं क्योंकि दीदी रितिका ने मुझे बचपन में बहुत चॉकलेट्स खिलाई हैं।

रणवीर सिंह आने वाले दिनों में विवादित फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में निभाते नजर आएंगे। पद्मावती का कितना विरोध हो रहा है ये तो आप बखूबी जानते हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी विवाद हो रहा है। रणवीर के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।

Share this story