सुलह कराने पहुंची अवंतिका की मां तो ऐसा था इमरान खान का रिएक्शन
आमिर खान के भांज अभिनेता इमरान खान की पर्सनल लाइफ में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जी हां पिछले काफी समय से दोनों अलग होने की सोच रहे है, जबकि परिवार की कोशिश है कि इमरान और अवंतिका साथ ही रहे। हाल ही में अवंतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था सिके बाद कहा जा रहा था कि वह जल्द ही इमरान से तलाक ले सकती है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। अब अवंतिका की मां वंदना ने खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बेटी की फिक्र थी इसलिए वह इमरान से बात करने गईं थी। उन्होंने अवंतिका के पोस्ट लिखने की भी वजह बताई।
आपको बता दें कि, इमरान से अलग होने के बाद अवंतिका ने लंदन में यूरोपियन बारटेंडर स्कूल ज्वॉइन किया था, यह तीन हफ्ते का कोर्स था। एक वेबसाइट से बातचीत में वंदना ने बताया था कि, लंदन से लौटने के बाद अवंतिका ने अपने और इमरान के रिश्ते को सुधारने की कोशिश की।
खबरों के अनुसार, वंदना मलिक इस बारे में बात करने के लिए इमरान के पास पहुंची थी। उन्होंने जब इस बारे में इमरान को बताया तो वह आश्चर्यजनक रुप से पीछे हट गये। एक लंबी बातचीत के बाद इमरान ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कहा कि, अगर रिश्ते में जहर घुल गया हो तो बचा क्या रह जाता है?इसके बाद ये बात वंदना ने अपनी बेटी अवंतिका को बताई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वह स्टोरी लिखी थी। अवंतिका ने मॉर्गन हार्पर निकोलस का एक कोट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि, ‘कभी-कभी चले जाना अच्छा होता है, आपको ऐसी चीजों को देखना चाहिए जिसपर आप ऊर्जा लगा रहे हैं। आपको ऐसा लगेगा आप रूक सकते हैं और उन्हें वापस जीत सकते हैं। इसके बावजूद आपको मजबूती के साथ फैसला लेना चाहिये, वहां से चले जाने का। उन्होंने आगे लिखा कि, ‘फैसला लेना आसान नहीं होता है। अगर लोग आपके बारे में राय बदल दें, उन्हें लगे कि आप सच्चे नहीं हैं तो फिर वहां से चले जाने की जरूरत है।’