Samachar Nama
×

बर्थडे स्पेशल: देव आनंद के प्यार में इस ऐक्ट्रेस ने कभी नहीं की शादी

देव आनंद बॉलीवुड के दिग्गज और बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 50 और 60 के दशक में की थी। उस वक्त के ये सबसे सुपरहिट अभिनेता हुआ करते थे। देव आनंद के सामने ऐसे कई अभिनेता आए लेकिन कोई भी उनको टक्कर न दे पाया। देव आनंद को बॉलीवुड का लीजेंड
बर्थडे स्पेशल: देव आनंद के प्यार में इस ऐक्ट्रेस ने कभी नहीं की शादी

देव आनंद बॉलीवुड के दिग्गज और बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 50 और 60 के दशक में की थी। उस वक्त के ये सबसे सुपरहिट अभिनेता हुआ करते थे। देव आनंद के सामने ऐसे कई अभिनेता आए ​लेकिन कोई भी उनको टक्कर न दे पाया। देव आनंद को बॉलीवुड का लीजेंड अभिनेता आज भी कहा जाता है। उनकी अभिनय से लेकर लुक तक की जितनी तारीफ की जाए कम है। आज हम आपको उनकी 95वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी का एक राज बताने जा रहे हैं। बर्थडे स्पेशल: देव आनंद के प्यार में इस ऐक्ट्रेस ने कभी नहीं की शादीदेव आनंद अपने रूमानी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो कितनी लड़कियों के ड्रीम ब्वॉय हुआ करते थे। लेकिन देव आनंद साहब का दिल सिर्फ अपने पहले प्यार के लिए धड़कता रहा। उनका वो पहला प्यार सुरैय्या थी। सुरैय्या ने देव साहब के साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शक ने काफी पसंद किया। बर्थडे स्पेशल: देव आनंद के प्यार में इस ऐक्ट्रेस ने कभी नहीं की शादीअदाकारा और गायिका सुरैय्या भी उनको पसंद करने लगी थी। देव साहब ने अपनी आॅटोबायोग्राफी में बताया है कि, ऐसा एक भी दिन नहीं है था जब देव साहब सुरैय्या से मिलते ना हो या दोनों की बात ना होती हो। लेकिन सुरैय्या की नानी को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों कभी एक नहीं हो पाए।बर्थडे स्पेशल: देव आनंद के प्यार में इस ऐक्ट्रेस ने कभी नहीं की शादी इस फैसले के बाद देव आंनद साहब इतना टूट गए कि उन्होंने सुसाइड तक करने का मन बना लिया था। लेकिन ऐसी स्थिति में उनके भाई ने आकर उन्हें संभाल लिया। सुरैय्या के बाद देव साहब का दिल अभिनेत्री कल्पना पर आया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।बर्थडे स्पेशल: देव आनंद के प्यार में इस ऐक्ट्रेस ने कभी नहीं की शादी

Share this story