Samachar Nama
×

RAHUL GANDHI : देश में खत्म हो रहा लोकतंत्र : राहुल गाँधी

वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु के थुथुकडी में कहा की देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस इसे खत्म करने का काम कर रही है। वकीलों के के कार्यक्रम के दौरान राहुल ने कहा , ” लोकतंत्र झटके से नहीं मरता है, इसे धीरे
RAHUL GANDHI : देश में खत्म हो रहा लोकतंत्र : राहुल गाँधी

वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु के थुथुकडी में कहा की देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस इसे खत्म करने का काम कर रही है। वकीलों के के कार्यक्रम के दौरान राहुल ने कहा , ” लोकतंत्र झटके से नहीं मरता है, इसे धीरे धीरे समाप्त किया जाता है, जैसे की आज हो रहा है। ”

RAHUL GANDHI : देश में खत्म हो रहा लोकतंत्र : राहुल गाँधी

राहुल ने आगे कहा की संस्थाओ के बीच संतुलन बिगड़ता है तो देश में असंतुलन होने लगता है।  बीते छह सालो से सभी संस्थाओ पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है। भारत में लोकतंत्र को मारा जा रहा है। आरएसएस हमारे देश की संस्थाओ के संतुलन को नष्ट कर रहा है।

RAHUL GANDHI : देश में खत्म हो रहा लोकतंत्र : राहुल गाँधी

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

VOC कॉलेज में राहुल गाँधी ने आगे कहा , ” प्रश्न ये नहीं है की पीएम उपयागी है या नहीं। प्रश्न तो ये है की वे किसके लिए उपयोगी है। पीएम केवल दो लोगो को फायदा पहुंचा रहे है। हम दो हमारे दो। ये दो लोग पीएम का उपयोग कर खुद की पूँजी बढ़ा रहे है। वे गरीबो के किसी काम के नहीं है।

होना चाहिए महोलाओ के लिए आरक्षण

महिलाओ के लिए आरक्षण पर बात करते हुए राहुल ने कहा की “मैं पूर्ण रूप से महिलाओ के लिए आरक्षण के मसले का समर्थन करता हूँ। पुरुषो को भी महिलाओ के प्रति अपने नजरिये को बदलना चाहिए, उनको महिलाओ को बराबरी के दृष्टि से देखना चाहिए। ”

RAHUL GANDHI : देश में खत्म हो रहा लोकतंत्र : राहुल गाँधी

इन दिनों राहुल गांधी दक्षिण भारत के दौरे पर है। इससे पहले उन्होंने केरल में भी कई दिन बिताये थे। वहां पर वे मछुआरों के साथ समुद्र में कूद गए थे और समुद्र में तैराकी भी की थी। शनिवार को वे तमिल नाडु पहुंचे यहाँ पर विधान सभा का एलान किया जा चुका है। यहाँ पर 6 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजे 2 मई को घोषित किये जाएंगे।

 

 

Share this story