Samachar Nama
×

धरा गया हिंसा फैलाने वाला शाहरुख खान, पुलिस पर तानी थी बंदूक

CAA के विरोध और समर्थन में दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा के आरोप में पुलिस ने शाहरुख खान नाम के शख्स को पकड़ा है। हिंसा के दौरान शाहरुख ने पुलिस जवानों के सामने 8 राउंड फायर किए थे। तमंचा लहराकर खुलेआम पुलिस के सामने हिंसा कर रहा था।
धरा गया हिंसा फैलाने वाला शाहरुख खान, पुलिस पर तानी थी बंदूक

CAA के विरोध और समर्थन को लेकर दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाके में हुए दंगों के आरोप में पुलिस ने उस शाहरुख खान नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हिंसा के दौरान पुलिस जवानों के सामने 8 राउंड फायर किए थे। तमंचा लहराकर पुलिस के सामने हिंसा को बेखौफ होकर बढ़ा दे रहा था। इसके बाद से आरोपी शाहरुख पुलिस की नजरों से बच निकला था।

धरा गया हिंसा फैलाने वाला शाहरुख खान, पुलिस पर तानी थी बंदूक

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहरुख खान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बीते गुरुवार को दिल्ली पुलिस के मुखबिरों के जरिए खबर निकलकर सामने आई थी कि कई राउंड गोली चलाने वाला शाहरुख पुलिस की पकड़ से दूर है। इससे पहले 25 फरवरी को शाहरूख की गिरफ्तारी को लेकर खबरें आई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग निकला था। ऐसे में शाहरुख को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की 10 टीमों का गठन किया गया था।

धरा गया हिंसा फैलाने वाला शाहरुख खान, पुलिस पर तानी थी बंदूक

24 फरवरी को नॉर्-ईस्ट दिल्ली  के मौजपुर इलाके मं पुलिस के सामने खड़े होकर गोलियां चलाने वाले शाहरुख  को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। शाहरुख ने पुलिस जवान दीपक दाहिया के सीने पर पिस्तौल तक तान दी थी। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पिछले 8 दिनों से उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस दबिश दे रही थी। दिल्ली हिंसा में अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने हिंसा भड़ाने के 334 केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस दंगों के मामलों को लेकर 1000 लोगों को हिरासत में ले चुकी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस अब हिंसा के मामलों को बहुत बारीकी से देख रही है।

Read More….

बेरोजगारी की दर फरवरी में चढ़कर 7.78 फीसदी दर्ज, 4 माह के उच्च स्तर का छुआ आंकड़ा

OECD ने जीडीपी ग्रोथ को लेकर जारी किए ताजा आंकड़े, भारत की GDP 5.1 फीसदी रहने का अनुमान

CAA के विरोध और समर्थन में दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा के आरोप में पुलिस ने शाहरुख खान नाम के शख्स को पकड़ा है। हिंसा के दौरान शाहरुख ने पुलिस जवानों के सामने 8 राउंड फायर किए थे। तमंचा लहराकर खुलेआम पुलिस के सामने हिंसा कर रहा था। धरा गया हिंसा फैलाने वाला शाहरुख खान, पुलिस पर तानी थी बंदूक

Share this story