Samachar Nama
×

बीजेपी ने बिहार से Sushil Kumar Modi को दिया राज्यसभा का टिकट

बिहार की नई एनडीए सरकार में इस बार उप मुख्यमंत्री बनने से चूके सुशील मोदी को भाजपा ने राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। संख्या बल को देखते हुए सुशील मोदी का चुना जाना तय माना
बीजेपी ने बिहार से Sushil Kumar Modi को दिया राज्यसभा का टिकट

बिहार की नई एनडीए सरकार में इस बार उप मुख्यमंत्री बनने से चूके सुशील मोदी को भाजपा ने राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। संख्या बल को देखते हुए सुशील मोदी का चुना जाना तय माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि, “पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील कुमार मोदी के नाम पर मुहर लगाई है। बिहार की इस एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए तीन दिसंबर तक नामांकन होगा। वहीं 14 दिसंबर को चुनाव होगा।”

भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी को यह सीट एक समझौते के तहत दी थी। जिसके बाद इस सीट से राम विलास पासवान राज्यसभा पहुंचे थे। राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बिहार में इस बार एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ा। जिसके कारण भाजपा ने इस बार इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story