Samachar Nama
×

दिल्ली लगातार दूसरे साल डेंगू को मात दे रही हैं:सीएम अरविंद केजरीवाल

देश में बढ़ते डेंगू के मामलों के चलते रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डेंगू विरोधी अभियान 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट के 8वें सप्ताह अपने आवास पर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जमा हुए पानी को बदला।साथ ही उन्होंने दिल्ली में डेंगू के निमंत्रण पर भी बात करी। सीएम केजरीवाल
दिल्ली लगातार दूसरे साल डेंगू को मात दे रही हैं:सीएम अरविंद केजरीवाल

देश में बढ़ते डेंगू के मामलों के चलते रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डेंगू विरोधी अभियान 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट के 8वें सप्ताह अपने आवास पर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जमा हुए पानी को बदला।साथ ही उन्होंने दिल्ली में डेंगू के निमंत्रण पर भी बात करी।

सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा की,”आज सुबह मैंने फिर से अपने घर पर इकट्ठा हुए पानी की जांच की और उसे बदला। डेंगू को हराने के लिए हमें बस मच्छरों को पनपने से रोकना है। पिछली बार की तरह इस बार भी डेंगू नियंत्रण में है, दिल्ली लगातार दूसरे साल डेंगू को मात दे रही है। डेंगू विरोधी अभियान को इस रविवार मशहूर गायक शंकर महादेवन का समर्थन मिला है।”

इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के निवासियों को डेंगू की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पिछले साल दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य प्रमुख हस्तियों के सहयोग और समर्थन ने दिल्ली सरकार के अभियान को बहुत बड़ी सफलता दिलाई थी।पिछले साल की तरह इस बार भी मशहूर हस्तियां और फेसबुक, ट्विटर पर प्रभाव रखने वाले लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वे अन्य लोगों को भी मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए अपने विचार रिकॉर्ड करके और विभिन्न माध्यमों के जरिये लोगों से साझा करके अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के सामूहिक प्रयास से ही डेंगू के मच्छरों को प्रजनन से रोका जा सकता है।

आपकों बता दें दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू-रोधी एक अभियान शुरू किया गया है,और अब यह अभियान 8वें सप्ताह में प्रवेश कर गया है।
अभियान के तहत मुख्यमंत्री केजरीवाल की अपील पर दिल्ली के दुकानदार और व्यापारी, दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे ’10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान में शामिल हुए हैं।केजरीवाल ने इस कदम की सराहना हुए दिल्ली के सभी दुकानदारों को इस अभियान में हिस्सा लेने और डेंगू से खुद को और अपने ग्राहकों को बचाने के लिए धन्यवाद दिया।

Share this story