Samachar Nama
×

दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

देश कीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली चुनावों की तारीख कीघोषणा की है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभासीटों पर पर चुनाव होने हैं।
दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया गया है। चुनावों के ऐलान के बाद दिल्ली को लेकर राजनीति गर्मा गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली चुनावों की तारीख की घोषणा की है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर पर चुनाव होने हैं। चुनाव होने के बाद नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली की सभी 70 विधान सभा सीटों पर आठ फरवरी को चुनाव होंगे। अभी विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त  होने जा रहा है। पुलिस के साथ राज्य चुनाव आयोग ने बैठक की थी। चुनाव के बारे में ज्यादा जानकारी वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। पोलिंग बूथ पर पहुंचने के लिए वोर्ट्स को पिकअप ड्रोप की सुविधा भी मिलेगी।

दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

दिल्ली में कुल 70 सीटें हे। इनमें से 58 सीटें सामान्य के लिए और 12 सीटें एससी के लिए हैं। कुल पोलिंग बूथ की संख्या 13750 हैं। दिल्ली में 2689 स्थानों पर वोटिंग होनी है। दिल्ली चुनाव के लिए 90 हजार के करीब कर्मचारी लगने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस वार्ता की। चुनाव ऐलान के बाद राजधानी दिल्ली मे आचार संहिता भी लागू हो गई है। आपको बता दें कि अभी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।

देश कीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर ऐलान कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली चुनावों की तारीख कीघोषणा की है। दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने जा रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभासीटों पर पर चुनाव होने हैं।     दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

Share this story