Samachar Nama
×

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर बड़ी खबर है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को दोषी पाया है। अदालत ने इस यौन उत्पीड़न के मामले में कुल 20 जनों को दोषी ठहराया है। 28 जनवरी को इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान करेगा।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर बड़ी खबर आई है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को दोषी करार दिया है। अदालत ने यौन उत्पीड़न के मामले में 19 जनों को दोषी ठहराया है। शेल्टर होम केस में 20 जनों को आरोपी बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले की सुनवाई दिल्ली की साकेत कोर्ट में पूरी की गई है।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार

28 जनवरी को इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान करने वाला है।  नाबालिग बच्चियों और युवतियों के यौन उत्पीड़न संबंधित आरोप ब्रजेश ठाकुर पर भी लगे थे। इसके बाद अदालत ने इऩ आरोपों को बृजेश ठाकुर पर सही पाया है और दोषी ठहराया है। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की रिपोर्ट के बाद शेल्टर होम में हुए दुष्कर्म के मामले ने तुल पकडा और ब्रजेश ठाकुर इसका मास्टमाइंड निकला था। बिहार सरकार के नजदीकी बृजेश ठाकुर माने जाते हैं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार

आपको बता दें कि बिहार के शेल्टर होम से जु़ड़ा ये पूरा मामला है, जहां पर युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसी वारदातें हुई थी। सीबीआई ने शेल्टर होम मामले में ब्रजेश ठाकुर को मुख्य आरोपी बनाया है। सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इस चार्ज शीट में सीबीआई ने कहा है कि बीहार के शेल्टर होम में युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार होते रहे, जिसका संचालन आरोपी ब्रजेश ठाकुर कर रहा था।दिल्ली की जिला साकेत कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर के अतिरिक्त 19 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में आरोप तय किया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर बड़ी खबर है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को दोषी पाया है। अदालत ने इस यौन उत्पीड़न के मामले में कुल 20 जनों को दोषी ठहराया है। 28 जनवरी को इस मामले में कोर्ट सजा का ऐलान करेगा। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर सहित 19 दोषी करार

Share this story