Samachar Nama
×

शादी के बाद दीपवीर मुंबई में खरीदने वाले हैं आलिशान बंगला

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार इटली में शादी कर ली है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को दो परंपराओं से शादी की है। शादी के बाद से लगातार दोनों को लेकर कोई न कोई खबरें आ रही है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की
शादी के बाद दीपवीर मुंबई में खरीदने वाले हैं आलिशान बंगला

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आखिरकार इटली में शादी कर ली है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को दो परंपराओं से शादी की है। शादी के बाद से लगातार दोनों को लेकर कोई न कोई खबरें आ रही है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी की खबरों से इंटरनेट पटा हुआ है। अब खबरें आ रही है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में एक आलिशान बंगला खरीदने जा रहे हैं। शादी के बाद दीपवीर मुंबई में खरीदने वाले हैं आलिशान बंगलाआई खबरों के अनुसार दोनों मुंबई के जुहू में 50 करोड़ रूपए का एक शानदार बंगला खरीदा है। सूत्र ने बताया कि, रणवीर और दीपिका पिछले काफी समय से अपने रहने के लिए घर देख रहे थे। जब उन्होंने यह प्रॉपर्टी देखी तो उन्होंने इसे खरीदने का फैसला लिया जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए है। हालांकि घर के इंटीरियर का काम अभी भी चल रहा है। जब तक यह घर तैयार नहीं हो जाता तब तक यह कपल रणवीर के पुराने घर में ही रहेगा।शादी के बाद दीपवीर मुंबई में खरीदने वाले हैं आलिशान बंगलाअब दोनों मिलकर अपने सपने के आशियाने को सजाएंगे। खैर आपको बता दें कि बीते दिनों आई खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 18 नवंबर को भारत वापस आ रहे हैं। इस नए नवेले जोड़े के भारत वापसी की राह हर कोई देख रहा है। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स दोनों की राह देख रहे हैं। शादी के बाद दीपवीर मुंबई में खरीदने वाले हैं आलिशान बंगलाभारत वापस आने के बाद दोनों जल्द ही दीपिका पादुकोण के होमटाउन बेेंगलुरू जाएंगे। यहां पर दोनों अपनी वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं जो इसी 21 नवंबर को होने वाली है। वही बेंगलुरू से आने के बाद दोनों अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए 28 नवंबर को रिसेप्शन देंगे।शादी के बाद दीपवीर मुंबई में खरीदने वाले हैं आलिशान बंगला

Share this story