Samachar Nama
×

रणवीर सिंह की फिल्म 83 में पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका? रणवीर ने दिया जवाब

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘गली बॉय’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने रिलीज के एक सप्ताह में 94 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
रणवीर सिंह की फिल्म 83 में पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका? रणवीर ने दिया जवाब

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘गली बॉय’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी इस फिल्म ने रिलीज के एक सप्ताह में 94 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गली बॉय का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। उनकी ये फिल्म 100 करोड़ से कुछ ही कदम दूर है। रणवीर सिंह ने ने बीते कई सालों में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।रणवीर सिंह की फिल्म 83 में पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका? रणवीर ने दिया जवाब फिल्म गली बॉय के बाद रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप पर आधारित फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिसमे वो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की कास्टिंग को लेकर काम चल रहा है। पिछले दिनो आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि, रणवीर की पत्नी दीपिका भी इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली है। रणवीर सिंह की फिल्म 83 में पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका? रणवीर ने दिया जवाबहाल ही में इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने सिनेब्लिट्ज से बातचीत में कहा कि, दीपिका फिलहाल फिल्म ‘छपाक’ में काम कर रही हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि हम जल्द साथ में काम करेंगे क्योंकि उनके साथ काम करना बेहद खास है। दरअसल हम दोनों ही जब तक किसी प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित नहीं होंगे तब तक हमारा साथ आना मुश्किल है क्योंकि हम जानते हैं कि फैंस हमारी केमिस्ट्री काफी पसंद करते हैं। रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में हमें काफी पसंद किया गया। मैं अपनी पत्नी के साथ काम करने को लेकर इच्छुक हूं लेकिन मैं इस मामले में काफी सेलेक्टिव भी हूं क्योंकि दीपिका के साथ मैं जो भी फिल्म करुंगा वो बेहद खास होनी चाहिए।रणवीर सिंह की फिल्म 83 में पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका? रणवीर ने दिया जवाब

जब उनसे पूछा गया कि, संजय लीला भंसाली के साथ तीन फिल्मों में काम कर चुके रणवीर क्या दोबारा उनके साथ काम करना पसंद करेंगे? तो उन्होंने कहा कि, मैं तो गुलाटी मार कर खड़ा हो जाऊंगा। उनके साथ काम करने को लेकर मैं हमेशा उत्सुक रहता हूं।रणवीर सिंह की फिल्म 83 में पत्नी का किरदार निभाएंगी दीपिका? रणवीर ने दिया जवाब

Share this story