अपने किलर लुक्स से हर किसी को लुभा रही हैं दीपिका पादुकोण, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर अपने किलर लुक के लिए चर्चा में रहती है। वो अक्सर अपने हॉट लुक्स से अपने फॉलोवर्स को लुभाती हुई दिखाई देती है। हाल ही में एक फैन पेज ने दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण इंडियन ट्रेडिश्नल लुक में नजर आ रही है। वैसे आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा इंडियन लुक में खूबसूरत लगती है। उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। आई खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें किसी विज्ञापन के लिए है। खैर ये तस्वीरें किसी भी चीज के लिए हो लेकिन वो यहां पर काफी अच्छी लग रही है। उन्होंने यहां पर गोल्डन थीम पर आधारित हैं। उनके फैंस इस लुक को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अलग अलग ड्रेस में उनका अलग लुक काफी बेहतरीन है। खैर अगर हम उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही शादी करने वाली है। जी हां आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली है। दोनों अगले साल की शुरूआत में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले खबरें थी कि दोनों इसी साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं लेकिन बाद में दोनों ने अपनी शादी की तारीख बदल दी। हाल ही में दोनों एक साथ एक इवेंट में नजर आई थी। इस दौरान दोनों ने एक काफी मस्ती की और मीडिया से बात की थी।
खैर अगर हम दोनों की फिल्मों की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह अपनी फिल्म सिम्बा और 83 में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने एक हॉलीवुड की फिल्म साइन की है।