Samachar Nama
×

जानिए क्यों सरेआम छलका दीपिका पादुकोण का दर्द

हाल ही में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने एक फोटोशूट करवाया है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण का ये फोटोशूट कियी विज्ञापन के लिए है। खैर इससे इतर दीपिका पादुकोण ने अपना दर्द लोगों के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि हाल ही में दुनियाभर में
जानिए क्यों सरेआम छलका दीपिका पादुकोण का दर्द

हाल ही में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने एक फोटोशूट करवाया है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण का ये फोटोशूट कियी विज्ञापन के लिए है। खैर इससे इतर दीपिका पादुकोण ने अपना दर्द लोगों के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि हाल ही में दुनियाभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया गया है। ऐसे खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने खुद से जुड़ा एक खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात का जिक्र किया। दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। जानिए क्यों सरेआम छलका दीपिका पादुकोण का दर्दसोशल मीडिया पर शेयर किए अपने वीडियो में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि, भारत में डिप्रेशन का शिकार हुए 90 प्रतिशत लोग इसे गंभीरता से कभी नहीं लेते हैं और इसका इलाज भी नहीं कराते हैं। मैं खुद भी डिप्रेशन का शिकार रही हूं और इस दौरान में काफी डरी-डरी सी रहती थी। दीपिका पादुकोण ने बताया कि, इस बीमारी से बाहर आने के लिए उन्होंने नींद का सहारा लिया, लेकिन फिर भी उन्हें डर रहता था। उनका मन हमेशा विचलित रहता था। जिस वजह से उन दिनों वो अपने घर में सिर्फ सोया करती थी। लेकिन मैं अपने फीलिंग्स को साझा नहीं कर पाउंगी कि मैं उस दौरान किस तरह की चीजों से गुजरी थी।जानिए क्यों सरेआम छलका दीपिका पादुकोण का दर्द

खैर अब दीपिका अपने इस डिप्रेशन से बाहर निकल चुकी हैं तो एक अच्छी लाइफ को एन्जॉय कर रही है। इस वक्त वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Share this story