Samachar Nama
×

दीपावली की रात हवन करने से प्राप्त होती है लक्ष्मी कृपा…

दीपावली की रात सिद्धि, कामना पूर्ति, पूजा—अनुष्ठान, और तंत्र साधना के लिए विशेष मानी जाती है। दीपावली की रात किए गए कार्य हमेशा शुभ परिणाम देते हैं और स्थायी रहते हैं। दीपावली की रात हवन के विधि—विधान को विशेष महत्ता दी गई है। पुराणों एवं सनातन शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा—अर्चना
दीपावली की रात हवन करने से प्राप्त होती है लक्ष्मी कृपा…

दीपावली की रात सिद्धि, कामना पूर्ति, पूजा—अनुष्ठान, और तंत्र साधना के लिए विशेष मानी जाती है। दीपावली की रात किए गए कार्य हमेशा शुभ परिणाम देते हैं और स्थायी रहते हैं। दीपावली की रात हवन के विधि​—विधान को विशेष महत्ता दी गई है।

पुराणों एवं सनातन शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस​ दिन पूजा—अर्चना करने पर देवी लक्ष्मी अति शीघ्र प्रसन्न होती हैं। अत: दीपावली का पर्व कार्य सिद्धि,आर्थिक उन्नति या समृद्धि के लिए एक रहस्यमयी मुहूर्त है।
दीपावली के दिन महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा—अर्चना और हवन के साथ पंचामृत से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें।

हवन ​विधि—
दीपावली के दिन घर के आंगन में यज्ञ कुंड बनाएं। इसके इस यज्ञ कुंड में आम की लकड़ियां, गोबर के कंडे, तिल, शक्कर, घी, चावल मिलाकर 108 बार महालक्ष्मी मंत्र का उच्चारण करें और समस्त सामग्रियों की आहूति दें।

महालक्ष्मी मंत्र:
ऊँ श्रीं ह्यीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्यीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मये नम:।

Share this story