Samachar Nama
×

स्पेन में Corona से मरने वालों की संख्या 70,000 के पार

स्पेन में कोरोनावायरस महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को 70,000 के पार पहुंच गई। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीते 24 घंटे में वायरस ने 446 लोगों की जानें ली है। स्पेन में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 70,247 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने 6,137 नए
स्पेन में Corona से मरने वालों की संख्या 70,000 के पार

स्पेन में कोरोनावायरस महामारी से मरने वालों की संख्या बुधवार को 70,000 के पार पहुंच गई। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीते 24 घंटे में वायरस ने 446 लोगों की जानें ली है। स्पेन में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 70,247 तक पहुंच गई है।

मंत्रालय ने 6,137 नए मामलों की भी जानकारी दी है, जिन्हें शामिल करते हुए यहां इस वक्त संक्रमितों की संख्या 3,136,321 हो गई है।

यहां संक्रमितों के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट जारी है और अब प्रति 100,000 निवासियों पर 159.57 मामले हैं।

हालांकि स्पेन के 17 स्वायत्त समुदायों के बीच इसे लेकर काफी मतभेद है क्योंकि पश्चिम में एक्सट्रीमादुरा में प्रति 100,000 लोगों पर 50.58 मामले हैं, बेलिएरिक द्वीप समूह में यह संख्या 68.99 है और उत्तरी स्पेन के ला रियोजा में यह 76.39 दर्ज की गई है, लेकिन माद्रिद के स्वायत्त समुदाय में यह 261.32 है, जो सर्वाधिक है।

इस दिन स्पेन ने 40 लाख लोगों का टीकाकरण कर एक नया बेंचमार्क भी स्थापित किया है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है कि 27 दिसंबर, 2020 के बाद से स्वायत्त समुदायों में वैक्सीन की 5,583,955 खुराकों में से 4,059,320 खुराकें वितरित कर दी गई है और 1,287,002 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story