Remo D’souza emotional: डांस दीवाने 3 के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो रिलीज, भावुक हो गए रेमो डिसूजा
टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने वाला है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कलर्स टीवी के सबसे मशहूर डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 का ग्रैंड फिनाले इसी 20 मार्च को होने जा रहा है। जिसमें कई कोरियोग्राफर जज के तौर पर नजर आने वाले है। जिसमे बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमा डिसूजा का भी नाम शामिल है। डांस दीवाने 3 के ग्रैंड फिनाले में प्रतियोगियों ने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। ग्रैंड फिनाले में रेमो डिसूजा को लेकर एक खास डांस परफॉर्मेंस भी पेश करने वाले हैं। डांस दीवाने 3 में रेमो डिसूजा के लिए खास परफॉर्मेंस का एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि रेमो डिसूजा भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा था। कोरियोग्राफर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर कुछ दिनों के इलाज के बाद वो ठीक होकर अपने घर आ गए थे।
https://www.instagram.com/p/CMeqvWZAXum/?utm_source=ig_embed
जब रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा था तो उस वक्त कई लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता में आ गए थे। लेकिन बाद में वो अपने चाहने वालों की दुआ से ठीक हो गए।
हार्ट अटैक के बाद पहली बार रेमो किसी टीवी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। डांस दीवाने ग्रैंड फिनाले इससे पहले कलर्स टीवी ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है। रेमो डिसूजा के सम्मान में एक डांस प्ले करते हुए प्रतियोगी दिखाई दे रहे है। प्ले की शुरुआत स्ट्रीट डांसर 3D के गाने मुकाबले से होती है।
इसके बाद एक कंटेंस्टेट हॉस्पिटल बेड पर दिखता है और बाकी उनके लिए चिंतित दिखाई देते हैं। वही बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है रेमो सर जो करोड़ों दिलों की धड़कन है उनके दिल में भी आई अड़चन है। अब सोशल मीडिया पर डांस दीवाने 3 का ये प्रोमो वायरल हो रहा है। रेमो इस पर कहते हैं कि, मैं समझता हूं कि मेरी जिंदगी में पहली बार हो रहा है जब मैं इमोशनल हो रहा हूं।
Chehre trailer Rhea Chakraborty: फिल्म चेहरे में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती, ट्रेलर में दिखी झलक

