Samachar Nama
×

असम में लगा कर्फ्यू, राम मंदिर को लेकर हुआ विवाद

जहां कल पूरे देश में अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन का जश्न मनाया जा रहा था वही असम में दो समुदाय के बीच विवाद बढ़ गया। असम के सोनितपुर में बुधवार को राम मंदिर भूमिपूजन के दौरान दो समुदाय एक दूसरे के आमने सामने आ गए। असम के सोनितपुर में विवाद बढ़ने के बाद दोनों
असम में लगा कर्फ्यू, राम मंदिर को लेकर हुआ विवाद

जहां कल पूरे देश में अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन का जश्न मनाया जा रहा था वही असम में दो समुदाय के बीच विवाद बढ़ गया। असम के सोनितपुर में बुधवार को राम मंदिर भूमिपूजन के दौरान दो समुदाय एक दूसरे के आमने सामने आ गए। असम के सोनितपुर में विवाद बढ़ने के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन इलाको में कर्फ्यू लगाने के गुरुवार को सेना ने फ्लैग मार्च करके परिस्थिति का जायजा लिया।

असम में लगा कर्फ्यू, राम मंदिर को लेकर हुआ विवाद

सोनितपुर के अधिकारियों ने बताया कि 5 अगस्त को राम मंदिर भूमिपूजन वाले दिन सोनितपुर में बजरंग दल ने बाइक रैली निकाली थी। इस बाइक रैली से एक समुदाय खुश नहीं थी जिसके बाद इन दोनों समुदाय के बिच इस बाइक रैली को लेकर बहस हो गयी जिसके बाद यह विवाद बढ़ता ही जा रहा था। माहौल को बिगड़ता हुआ देखते हुए दोनों क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू सोनितपुर जिले के थेलामारा और ढेकियाजुली पुलिस थानों के अंदर आने वाले दोनों क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया हैं।

असम में लगा कर्फ्यू, राम मंदिर को लेकर हुआ विवाद

सेना ने परिस्थिति का अंदाजा लगाने के लिए दोनों इलाकों में फ्लैग मार्च किया। बाद में सेना ने बताया की अभी परिस्तिथि काबू में है। सूत्रों से पता चला है की विवाद की शुरुवात भोरा सिंगोरी के एक मंदिर में काफी तीव्र ध्वनि में संगीत और नारे लगाने पर आपत्ति जताने पर हुआ था जिसके बाद बजरंग दाल वाले दूसरे समुदाय पर भड़क गए।

सोनितपुर के एसएसपी नुमल महाता ने बताया की दोनों समुदाय के लगभग 10 लोग घायल हुए हैं। बजरंग दाल ने अलग से बयां जारी करते हुए बताया की उनके दल के 12 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। मामले की खबर पता चलते ही एडीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह परिस्तिथि का जायजा करना सोनितपुर पहुचंगे।

असम में लगा कर्फ्यू, राम मंदिर को लेकर हुआ विवाद

Share this story