Samachar Nama
×

Coronavirus: देश में यहां एक पॉजिटिव से 168 लोगों पर खतरे के छाए बादल

कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में एक संक्रमित से 168 लोगों के जीवन पर दांव लग गया है। इनमें से 46 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन कर जांच शुरू की है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया शख्स इंग्लैड के ऑडिटर के संपर्क में आया था।
Coronavirus: देश में यहां एक पॉजिटिव से 168 लोगों पर खतरे के छाए बादल

दिल्ली से सटे नोएडा में एक संक्रमित से 168 लोगों पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग 46 लोगों को क्वारेंटाइन कर उनकी जांच कर रहा है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया शख्स इंग्लैड के ऑडिटर के संपर्क में आया था। नोएडा में संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों में ये सबसे बड़ी संख्या है। कंपनी में कार्यरत इंग्लैंड का ऑडिचर 14 से लेकर 17 मार्च तक नोएडा के एक होटल में रुका था। यहां पर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने इससे मुलाकात की। कंपनी के मानव संसाधन डिपार्टमेंट में काम करने वाला ये शख्स भी शामिल था। ये चारों दिन 17 मार्च तक ठहरे ऑडिटर के संपर्क में बना रहा था। इसके बाद कंपनी के कई कामों की वजह से संक्रमित कई जगहों पर गया और लोगों से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक इंग्लैंड के ऑडिटर से करीब 18 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Coronavirus: देश में यहां एक पॉजिटिव से 168 लोगों पर खतरे के छाए बादल

गौतमबुद्ध नगर के चिकित्सा विभाग के अनुसार, सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों को अस्पातल या क्वारेंटाइन में रखा गया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए इन सारे लोगों को निगरानी में रखा गया है। कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके बाद इन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए रखा जा रहा है।

Coronavirus: देश में यहां एक पॉजिटिव से 168 लोगों पर खतरे के छाए बादल

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना वायरस से एक दिन में 9 लोगों की जान गई है। देश में अब तक कोरोना के 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस के केस में कमी के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1100 पार कर गया है।

Read More…

सख्त लॉकडाउन: इंदौर में सब कुछ बंद! घरों से बाहर निकले तो होगा केस दर्ज

Coronavirus: चीन का जैविक हथियार या यूएस का ट्रेड वॉर, कोरोना को लेकर उठ रहे कई सवाल

कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा में एक संक्रमित से 168 लोगों के जीवन पर दांव लग गया है। इनमें से 46 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन कर जांच शुरू की है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया शख्स इंग्लैड के ऑडिटर के संपर्क में आया था। Coronavirus: देश में यहां एक पॉजिटिव से 168 लोगों पर खतरे के छाए बादल

Share this story