Samachar Nama
×

Covid 19 in Delhi: महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी बढ़ने लगे एक्टिव केस, सरकार ने…..

महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले तीन दिन से राजधानी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हर दिन रिकवरी से ज्यादा संक्रमितों के नए केस सामने आ रहे हैं। गनीमत रही कि अभी इनकी संख्या पहले की तरह बहुत ज्यादा नहीं है।
Covid 19 in Delhi: महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी बढ़ने लगे एक्टिव केस, सरकार ने…..

महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले तीन दिन से राजधानी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हर दिन रिकवरी से ज्यादा संक्रमितों के नए केस सामने आ रहे हैं। गनीमत रही कि अभी इनकी संख्या पहले की तरह बहुत ज्यादा नहीं है। गुरुवार को राज्य में 220 लोग संक्रमित पाए गए। हर रोज नए केस सामने आने से सरकार की टेंशन बढ़ गई है।

Covid 19 in Delhi: महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी बढ़ने लगे एक्टिव केस, सरकार ने…..

गुरुवार को राज्य में 220 लोग संक्रमित मिले हैं और 188 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह 32 एक्टिव बढ़ गए हैं। यहां अब तक 6 लाख 38 हजार 593 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6 लाख 26 हजार के करीब लोग ठीक हो चुके हैं। 1,169 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में 127 दिन के भीतर दूसरी बार 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को यहां 8807 और गुरुवार को 8702 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

Covid 19 in Delhi: महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी बढ़ने लगे एक्टिव केस, सरकार ने…..

महाराष्ट्र में अब रिकॉर्ड मामले सामने आने लगे हैं। यहां बुधवार को 126 दिन बाद यह पहला मौका था जब पिछले 24 घंटे के भीतर 8 हजार से ज्यादा ने केस सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को यहां 8807 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 21 अक्टूबर को 8142 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। वाशिम वही जिला है जहां पर दो दिनों पहले राज्य के मंत्री संजय राठौड़ हजारों की भीड़ के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे थे।

Read More…
Gujarat Polls 2021: BJP के गढ़ गुजरात में जीत से उत्साहित CM केजरीवाल, सूरत में आज 7KM लंबा रोड शो
Bharat Bandh today: GST के प्रावधानों के विरोध में बंद, 1500 जगहों पर व्यापारियों का हल्ला बोल…

Share this story