Samachar Nama
×

कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों के रोजगार पर छाया संकट!

कोरोना से जंग के लिए कई देशों ने लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में लोगों के सामने रोजगार को लेकर संकट खड़ा हो गया है। भारत में भी कोरोना वायरस का कहर फैला है। देश में कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों की नौकरियों पर संकट गहरा गया है। कई कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों के रोजगार पर छाया संकट!

कोरोना वायरस का पूरी दुनिया में कहर बरस रहा है। 199 देश महामारी के चपेट में आ चुके हैं। हर देश के आर्थिक हालात कोरोना के कारण  खस्ता होते जा रहे हैं। कोरोना वायरस से जंग के लिए कई देशों ने लॉकडाउन लगा रखा है।  ऐसे में लोगों के सामने रोजगार को लेकर संकट खड़ा हो गया है। कोरोना ने दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा झटका दिया है।

कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों के रोजगार पर छाया संकट! पर्यटन विभाग पर कोरोना का गहरा असर पड़ा है। भारत में भी कोरोना को लेकर 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। इस बीच उडानों पर पाबंदी है तो पर्यटक कोरोना के बीच अपने शहरों में जगं लड़ रहे हैं। कई शहरों में पर्यटकों के आकंड़ों में कमी दर्ज की गई है। आगरा में जहां पर्यटकों की आवाज फिंजा में घुली रहती थी। अब वहां सन्नाटा पसरा है। कई ट्रैवल एजेंसियों के कर्मचारी लॉकडाउन के बीच घर बैठे हैं। लॉकडाउन के बीच कोई भी कंपनी का कर्मचारी सड़कों पर नहीं निकल पा रहा है। कोरोना का खौफ लोगों में घर कर गया है।

कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों के रोजगार पर छाया संकट!

खबरों के अनुसार, कई कंपनियां अब अपने कार्मिकों की छंटनी करने के मूड में हैं। इसके चलते लाखों लोगों की नौकरियों पर संकट के बादल छाने लगे हैं। पर्यटन सेक्टर के ज्यादातर लोग रेगुलर सैलरी पर निर्भर नहीं हैं। ऐसे में इनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। होटलों, दुकानों में काम करने वाले वर्कर भी इस सेक्टर से जुड़़े हैं।

Read More…
दिल्ली: तब्लीगी मरकज में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोग तो मचा हड़कंप

शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुले, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की अपडेट्स

इंडस्ट्री के संगठन CII के मुताबिक हॉस्पिटैलिटी और पर्यनट सेक्टर से 2 करोड़ नौकरियां जा सकती है। कोरोना का प्रकोप मजदूर वर्ग के रोजगार पर कहर बनकर टूटा है। ऐसे में कई लोगों के सामने रोजगार को लेकर संकट खड़ा हो गया है। देश में 13.6 करोड़ लोगों की नौकरी काले बादल छाए हैं।

कोरोना से जंग के लिए कई देशों ने लॉकडाउन लगा रखा है। ऐसे में लोगों के सामने रोजगार को लेकर संकट खड़ा हो गया है। भारत में भी कोरोना वायरस का कहर फैला है। देश में कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों की नौकरियों पर संकट गहरा गया है। कई कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कोरोना से 13.6 करोड़ लोगों के रोजगार पर छाया संकट!

Share this story