Samachar Nama
×

राहुल गांधी के आरोप के बाद सैनिटाइजर-वैंटिलेटर के निर्यात पर रोक

कोरोना का प्रकोप पूरे देश में तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने के लिए कई तरह से अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैनिटाइजर, वेंटिलेटर और अन्य उपकरण के निर्यात पर रोक लगा दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है।
राहुल गांधी के आरोप के बाद सैनिटाइजर-वैंटिलेटर के निर्यात पर रोक

केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने के लिए कई तरह से अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैनिटाइजर, वेंटिलेटर और अन्य आईसीयू उपकरण के निर्यात पर रोक लगा दी है। वाणिज्यक मंत्रालय ने इसे लेकर मंगलवार को एक आदेश जारी किया है।

राहुल गांधी के आरोप के बाद सैनिटाइजर-वैंटिलेटर के निर्यात पर रोक राहुल गांधी के आरोप के बाद सैनिटाइजर-वैंटिलेटर के निर्यात पर रोक

इससे पहले 19 मार्च को सरकार ने मास्क बनाने के लिए उपयोग में आने वाले सभी डिस्पोजेबल मास्क, सर्जिकल के निर्यात पर रोक लगाई थी। इसके बाद सरकार ने सैनेटाइजर सहित अन्य चीजों के निर्यात पर रोक लगाई है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को इसे लेकर आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि आदरणीए प्रधानमंत्री जी, WHO की सलहा पर वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क का पर्याप्त स्टॉक रखने के विपरित भारत सरकार ने 19 मार्च तक इन चीजों के निर्यात की अनुमति क्यों दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल खड़ा कर कहा था कि ये खिलवाड़ किन की शह पर हुआ है।

मास्क संबंधी जरूरी सुविधाओं के निर्यात पर जनवरी में बैन लगा था। 31 जनवरी 2020 को ही मेडिकल से जुड़ी जरूरी सुविधाओं के लिए बैन लगा दिया गया। 31 जनवरी का एक नोटिफिकेशन भी जारी किया। दुनिया के 192 देशों में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 536 तक जा पहुंचा है। इनमें 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 107 केस और केरल में 95 केस सामने आ चुके हैं। देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे मं 135 करोड़ लोगों को लॉकडाउन का पालन करना अनिवार्य होगा।

 

कोरोना का प्रकोप पूरे देश में तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने महामारी से निपटने के लिए कई तरह से अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैनिटाइजर, वेंटिलेटर और अन्य उपकरण के निर्यात पर रोक लगा दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। राहुल गांधी के आरोप के बाद सैनिटाइजर-वैंटिलेटर के निर्यात पर रोक

Share this story