Samachar Nama
×

Coronavirus: देश में पहली बार 1 दिन में 29 हजार से ज्यादा केस, सवा 9 लाख के पार संक्रमित

देश में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। कोरोना को खत्म करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा केस भारत में दर्ज हो रहे हैं। देश में संक्रमितों की संख्या सवा 9 लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य
Coronavirus: देश में पहली बार 1 दिन में 29 हजार से ज्यादा केस, सवा 9 लाख के पार संक्रमित

देश में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। कोरोना को खत्म करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा केस भारत में दर्ज हो रहे हैं। देश में संक्रमितों की संख्या सवा 9 लाख के पार हो गई है।

Coronavirus: देश में पहली बार 1 दिन में 29 हजार से ज्यादा केस, सवा 9 लाख के पार संक्रमित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 9 लाख 36 हजार 181 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।   इनमें से 24309 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। जबकि 5 लाख 92 हजार लोग कोरोना से जंग लड़कर ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 429 नए केस आए हैं और 582 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में सरकारी बसों को दोबारा बंद कर दिया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू किया है।

Coronavirus: देश में पहली बार 1 दिन में 29 हजार से ज्यादा केस, सवा 9 लाख के पार संक्रमित

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू और दक्षिण कर्नाटक में 1 हफ्ते का लॉकडाउन लगाया है। वाराणसी में सोमवार से शुक्रवार तक आधे दिन का लॉकडाउन रहेगा। उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किया गया है। जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया गया है। बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू किया है। हालांकि, आपात कालीन सेवाओं के लॉकडाउन में छूट रहेगी।

Read More…
सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी, कहा-‘BJP में नहीं जा रहा, आगे की रणनीति बना रहा हूं’
स्किल इंडिया मिशन के अवसर पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें बड़ी बातें

Share this story