Samachar Nama
×

भारत में अब तक 147 मामलों की पुष्टि

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण संसद भवन में अलर्ट किया गया है। बुधवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शरीर का तापमान मापा गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 147 तक जा पहुंची है।
भारत में अब तक 147 मामलों की पुष्टि

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण संसद भवन में विशेष सावधानियां बरती जा रही है।  खबरों के अनुसार, बुध वार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शरीर का तापमान मापा गया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने का एक लक्षण तापमान बढ़ना है। ऐसे में शरीर के तापमान को मापा जाता है। कोरोनो से निपटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें की तरह से प्रयास कर रही है। कोरोना को काबू में करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है।

भारत में अब तक 147 मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 147 तक जा पहुंची है। इनमें से 25 विदेशी नागरिक भी शामिल है। भारत के 15 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। पुणे जिले में 17 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 137 केस सामने आए, लेकिन अब ये संख्या बढ़कर 147 तक जा पहुंची है।

भारत में अब तक 147 मामलों की पुष्टि

कोरोना वायरस के कारण भारत में तीसरी मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में मंगलवार को कोरोना के तीसरे मरीज ने दम तौड़ दिया है। मृतक की उम्र 64 वर्ष बताई जा रही है। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में एक-एक कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया कि राज्य में 7 दिन के लिए सभी सरकारी दफ्तर बंद रखे जाएंगे। ऐसे में कोरोन वायरस लोगों के लिए खौफ बना हुआ है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। दिल्ली और राजस्थान में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई गई है।

Read More…

जानिए राज्यसभा के ऑफर पर क्या बोले पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई

कोरोना के बीच महाराष्ट्र में 7 दिन के लिए सभी सरकारी दफ्तर बंद

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण संसद भवन में अलर्ट किया गया है। बुधवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के शरीर का तापमान मापा गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 147 तक जा पहुंची है। भारत में अब तक 147 मामलों की पुष्टि

Share this story