Samachar Nama
×

न्यूजीलैंड में Corona Vaccination अभियान आधिकारिक तौर पर शुरू

न्यूजीलैंड में शनिवार से कोरोना टीकाकरण अभियान को अधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। यहां ऑकलैंड के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सबसे पहले टीका लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य महानिदेशक एश्ले ब्लूमफील्ड ने कहा कि देश अपनी महामारी प्रतिक्रिया में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच
न्यूजीलैंड में Corona Vaccination अभियान आधिकारिक तौर पर शुरू

न्यूजीलैंड में शनिवार से कोरोना टीकाकरण अभियान को अधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। यहां ऑकलैंड के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सबसे पहले टीका लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य महानिदेशक एश्ले ब्लूमफील्ड ने कहा कि देश अपनी महामारी प्रतिक्रिया में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंच गया है।

ब्लूमफील्ड ने ऑकलैंड में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “आज हम अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स, जिन्होंने जान जोखिम में डालकर हमारी हिफाजत की है, उन्हें कोरोना का पहला टीका दिया जाएगा।”

ब्लूमफील्ड के अनुसार, ये अभियान वेलिंगटन में सोमवार को शुरू किया जाएगा। उसकी बाद क्रिस्टचर्च में बुधवार को किया जाएगा। इस अभियान में न्यूजीलैंड के लगभग 12,000 फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story