Samachar Nama
×

पुरुषों के लिए बाजार में आने वाली है गर्भनिरोधक गोली

जयपुर, अनचाहा गर्भ एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से कई बार व्यक्ति के सारे शिड्यूल खराब हो जाते हैं। अधिकतर अनचाहे गर्भ हमारी लापरवाही के साथ साथ महिलाओं की जानकारी की कमीं से भी होते है। इसके लिए सरकार की और से कई सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिसके तहत महिलाओं को जानकारी
पुरुषों के लिए बाजार में आने वाली है गर्भनिरोधक गोली

जयपुर,  अनचाहा गर्भ एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से कई बार व्यक्ति के सारे शिड्यूल खराब हो जाते हैं। अधिकतर अनचाहे गर्भ हमारी लापरवाही के साथ साथ महिलाओं की जानकारी की कमीं से भी होते है। इसके लिए सरकार की और से कई सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिसके तहत महिलाओं को जानकारी दी जाती है। साथ ही गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी जाती है।

पुरुषों के लिए बाजार में आने वाली है गर्भनिरोधक गोली

अब तक सिर्फ महिलाओं के लिए ही गर्भ निरोधक गोलिया मिलती थी। लेकिन विज्ञान की खोज के चलते अब पुरूषों के लिए भी गर्भ नरोधक गोलिया बाजार में आने वाली हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे यौगिक की खोज की है जो शुक्राणु की गतिशीलता पर नियंत्रण रखता है। जिससे निषेचन की क्षमता कम हो जाती है। इसके इस्तेमाल से पुरुषों के लिए भी अब निरोध की गोली बनाई जा सकती है।पुरुषों के लिए बाजार में आने वाली है गर्भनिरोधक गोली

जो जनसंख्या को नियंत्रण करने में मददगार हो सकती है। ईपी 055  नामक यह साल्ट यौगिक शुक्राणु की गतिशीलता को कम कर देता है और इसका हार्मेंस पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित शोध में दावा किया गया है कि इस यौगिक से ‘पुरुष-गोली’ बनाई जा सकती है।  साथ ही इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। वर्तमान में केवल पुरुषों के लिए कंडोम और नसबंदी ही परिवार नियोजन का उपाय है।पुरुषों के लिए बाजार में आने वाली है गर्भनिरोधक गोली

इसका परिक्षण करने के लिए बंदरों पर प्रयोग किया गया। जिसके बाद देखा गया कि उन पर किसी तरह का कोई गलत असर नहीं पड़ा। अमेरिका के ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी स्थित ओरेगन नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर की मेरी जेलिंस्की ने कहा दवाई देने के 18 दिनों बाद बंदरो पर कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला। जिससे ज्ञात होता है कि इसका कोई गलत असर नहीं होगा। बात दें कि इस दवाई को बाजार में आने अभी थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि इसके अन्य परिक्षण भी चल रहे है।

Share this story