Samachar Nama
×

MP में कांग्रेस कार्यकताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, 20 नेता गिरफ्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोपाल में प्रदर्शन करने पहुंचे जहां जवाहर चौक से राजभवन तक मार्च निकालना था। इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं के साथ हुई झ़ड़प में पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर
MP में कांग्रेस कार्यकताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, 20 नेता गिरफ्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोपाल में प्रदर्शन करने पहुंचे जहां जवाहर चौक से राजभवन तक मार्च निकालना था। इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं के साथ हुई झ़ड़प में पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह सहित 20 नेताओं को गिरफ्तार किया है।

MP में कांग्रेस कार्यकताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, 20 नेता गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई पर कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शिवराज सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। वॉटर कैनन का प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और ने कृषि बिलों के जरिए उन्हें कॉरपोरेट घरानों के हवाले करना चाहती है।

MP में कांग्रेस कार्यकताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, 20 नेता गिरफ्तार

बता दें कि नए कृषि कानूनो के खिलाफ पिछले दो महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। कड़ाके की सर्दी के बीच भी दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। 22 जनवरी को 11वें दौर की वार्ता के बाद भी केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई किसानों की जान जा चुकी है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी में है। अभी तक ट्रैक्टर मार्च के लिए दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

Read More…
Farmers Protest Updates: जानिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों की क्या है तैयारी….
Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..

Share this story