Samachar Nama
×

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का आज शाम यशोदा अस्पताल में निधन हो गया है। देर शाम तबियत बिगड़ने पर राजीव त्यागी को ग़ाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहा पर राजीव त्यागी का निधन हो गया। राजीव त्यागी की तबियत आज शाम अचानक से बिगड़ गयी। राजीव त्यागी दोपहर तक बिलकुल ठीक
कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का आज शाम यशोदा अस्पताल में निधन हो गया है। देर शाम तबियत बिगड़ने पर राजीव त्यागी को ग़ाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहा पर राजीव त्यागी का निधन हो गया। राजीव त्यागी की तबियत आज शाम अचानक से बिगड़ गयी। राजीव त्यागी दोपहर तक बिलकुल ठीक थे। इतना ही नहीं आज 5 बजे राजीव त्यागी आज तक के डिबेट कार्यक्रम में शामिल भी हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था की,”आज शाम 5 बजे आज तक पर रहूँगा। ” डिबेट के बाद राजीव त्यागी अचानक से अपने घर में बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें ग़ाज़ियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हलाकि यशोदा में भर्ती कराने के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कौन थे राजीव त्यागी ?
राजीव त्यागी कांग्रेस पार्टी के एक तेज-तर्रार नेता होने के साथ-साथ प्रवक्ता भी थे। वो अलग-अलग न्यूज़ चैनल्स और मीडिया चैनल्स पर अपनी पार्टी का पक्ष रखा करते थे। आज भी तबियत ख़राब होने से पहले वो आज तक के एक डिबेट में भी शामिल हुए थे। बता दे की ज्यादातर राजीव त्यागी और बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा एक दूसरे से डिबेट किया करते थे। इन दोनों के बिच डिबेट जनता को भी काफी पसंद आती थी। वही संबित पात्रा ने इस बात की खबर मिलने पर ट्वीट करके शोक जताया।
संबित पात्रा ने लिखा की,”विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना🙏

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

आपको बता दे की राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और खेद जताया। कांग्रेस ने लिखा की राजीव त्यागी एक सच्चे कांग्रेसी और देशभक्त थे उनके निधन से हम सब बहुत दुखी है। इस दुःख के भारी समय में हमारी प्राथनाएं और सवेंदनाए उनके परिवार के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

Share this story