Samachar Nama
×

Atma Nirbhar Bharat: राहुल गांधी का हमला, कहा- ‘PM मोदी, जनता को लूटना छोड़िए, आत्मनिर्भर बनिए’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार राहुल ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स और बढ़ाए जाने की योजना संबंधी खबर शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनता को लूटना छोड़िए। अपने मित्रों को पैसा देना बंद कीजिए और आत्मनिर्भर बनिए। राहुल गांधी लगातार
Atma Nirbhar Bharat: राहुल गांधी का हमला, कहा- ‘PM मोदी, जनता को लूटना छोड़िए, आत्मनिर्भर बनिए’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बार राहुल ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स और बढ़ाए जाने की योजना संबंधी खबर शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनता को लूटना छोड़िए। अपने मित्रों को पैसा देना बंद कीजिए और आत्मनिर्भर बनिए। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं।

Atma Nirbhar Bharat: राहुल गांधी का हमला, कहा- ‘PM मोदी, जनता को लूटना छोड़िए, आत्मनिर्भर बनिए’

पिछले दिनों राहुल गांधी ने बिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि मोदी सरकार को किसानों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। पीएम मोदी कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी और अडानी के लिए नरेंद्र मोदी रास्ता साफ कर रहे हैं। किसानों को मजदूरों दुकानदारों को दूर कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को मजदूरों दुकानदारों को दूर कर रहे हैं। आगामी समय में आपका पूरा का धन हिंदुस्तान के दो तीन पूंजीपतियों के हाथ में चला जाएगा। हाल ही में मोदी सरकार की ओर से जारी किए गए कृषि कानूनों का भी कांग्रेस नेता ने जिक्र किया।

Atma Nirbhar Bharat: राहुल गांधी का हमला, कहा- ‘PM मोदी, जनता को लूटना छोड़िए, आत्मनिर्भर बनिए’

राहुल ने कहा कि मंडियां खत्म करने को लेकर तैयारी की जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य समाप्त किए जा रहे हैं। आने वाले समय में किसानों के खेत पर भी उद्योगपतियों का कब्जा होगा और किसान सिर्फ एक वर्कर बनकर काम करेगा। गौरतलब है कि कृषि बिलों को लेकर पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में विरोध देखने को  मिला है। यहां किसानों के रेल रोको अभियान से अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हुआ है।

Read More….
Bihar Election 2020: पहले चरण की वोटिंग कल, जानें किस पार्टी क्या लगा दांव पर?
LoveJihaad: फरीदाबाद कांड को लेकर पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, मां बोली, दोषियों का हो एनकाउंटर…..

Share this story