Samachar Nama
×

ASSAM ELECTIONS : असम में कांग्रेस ने किया 50 फीसदी महिला आरक्षण का वादा

कांग्रेस पार्टी इन दिनों असम में भी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। हाल ही में प्रियंका ने वहां पर दौरा किया था,वहीँ अब पार्टी ने एक और बहुत बड़ी घोषणा करते हुए असम के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया है। विवादित नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने का वादा करने के
ASSAM ELECTIONS : असम में कांग्रेस ने किया 50 फीसदी महिला आरक्षण का वादा

कांग्रेस पार्टी इन दिनों असम में भी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है। हाल ही में प्रियंका ने वहां पर दौरा किया था,वहीँ अब पार्टी ने एक और बहुत बड़ी घोषणा करते हुए असम के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया है।

ASSAM ELECTIONS : असम में कांग्रेस ने किया 50 फीसदी महिला आरक्षण का वादा

विवादित नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने का वादा करने के कुछ दिनों बाद ही, असम कांग्रेस विधानसभा चुनावों से पहले अब एक और घोषणा के साथ आई है, और ये घोषणा है महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण। पार्टी ने यह भी कहा है कि अगर वह चुनाव जीतती है, तो वह एक रोजगार सृजन विभाग बनाएगी।

ASSAM ELECTIONS : असम में कांग्रेस ने किया 50 फीसदी महिला आरक्षण का वादा

“लोकसभा में कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने एक इंटरव्यू में बताया, “कांग्रेस समाधान ढूंढने वाली पार्टी है। असम में जो प्रमुख समस्याएं हैं, वे हैं सीएए, बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं में अवसाद का मुद्दा जिसकी वजह से वे असम के विकास में खुद को छोड़ दिया हुआ महसूस कर रहे हैं। वैसे तो हम पहले ही 5 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का ये सपना था कि 50 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित हो।

ASSAM ELECTIONS : असम में कांग्रेस ने किया 50 फीसदी महिला आरक्षण का वादा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जो इस सप्ताह के शुरू में असम के दौरे पर थीं,उन्होंने असम के चुनावों के लिए पार्टी के पांच-गारंटी अभियान की शुरुआत की। प्रियंका ने इस दौरान होने पांच गारंटी अभियान को लांच करते हुए ये घोषणा की ,”एक कानून जो नागरिकता संशोधन अधिनियम को निरस्त करता है, पांच लाख सरकारी नौकरियों को वादा करता है, चाय श्रमिकों को दैनिक मजदूरी 365 रुपयों तक बढ़ाता है, प्रति घर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सभी गृहिणियों को  2,000 रुपयों की मासिक आय की सहायता प्रदान करने की गारंटी देता है। ”

ASSAM ELECTIONS : असम में कांग्रेस ने किया 50 फीसदी महिला आरक्षण का वादा

 

Share this story