Samachar Nama
×

किसानों को विपक्षी कर रहे भ्रमित : Radha Mohan

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश के खजाने पर पहला हक गांव, गरीब, किसान का है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक
किसानों को विपक्षी कर रहे भ्रमित : Radha Mohan

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि देश के खजाने पर पहला हक गांव, गरीब, किसान का है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्ष की बैठक के बाद राधा मोहन सिंह ने स्वामी नाथन रिपोर्ट की चर्चा करते हुए कहा कि छह अगस्त, 2018 को स्वामीनाथन ने स्वयं कहा था कि यद्यपि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन 2006 में किया गया, लेकिन इसकी रिपोर्ट को मोदी सरकार के आने तक ठण्डे बस्ते में डाले रखा गया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिबद्धता गांव, गरीब, किसान के कल्याण की है। लेकिन फिर विपक्षी दल किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों में गांव, गरीब व किसान के हितों को लेकर जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में किसानों के कल्याण के लिए बेमिसाल कार्य हुए हैं। गांव, गरीब, किसान को समर्पित मोदी सरकार द्वारा देश के 10 करोड़ किसानों को साल में छह हजार रुपये दिये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बांकी पार्टियां जब चुनाव आते हैं तब सक्रिय होती हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को हमेशा मजबूत कर सक्रिय रखते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जनता से सीधा जुड़ाव रखती है। उन्होंने कहा चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता संगठन की मजबूती और समाज की सेवा का कार्य निरंतर करते रहते हैं।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की उपस्थिति व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, सत्या कुमार व संजीव चौरसिया, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय प्रवास पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 25 व 26 दिसंबर को लखनऊ में और 27 व 28 दिसंबर को राज्य में किसी अन्य स्थान पर प्रवास पर रहेंगे। बैठक में तय किया गया कि 20 दिसंबर तक मंडल प्रभारियों की कार्यशालाएं 18 स्थानों व प्रशासनिक मंडल स्तर पर आयोजित की जाएंगी। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागेदारी पर चर्चा करते हुए पार्टी द्वारा अभियान शुरू करने पर भी फैसला हुआ।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story