Samachar Nama
×

Colombia की पहली महिला कोरोना से संक्रमित

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक की पत्नी मारिया जुलियाना रुइज कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जानकारी दी कि, आज 24 नवंबर को परीक्षण के परिणाम आए। सैंपल एक दिन पहले लिए गए थे। राष्ट्र की प्रथम महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई
Colombia की पहली महिला कोरोना से संक्रमित

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक की पत्नी मारिया जुलियाना रुइज कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। राष्ट्रपति के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जानकारी दी कि, आज 24 नवंबर को परीक्षण के परिणाम आए। सैंपल एक दिन पहले लिए गए थे। राष्ट्र की प्रथम महिला कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। उनमें वायरस के कोई लक्षण नहीं हैं। वो डॉक्टरों की सलाह पर अलग-थलग हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

महामारी की शुरूआत से समय-समय पर राष्ट्रपति इवान ड्यूक माक्र्वेज और राष्ट्र की प्रथम महिला मारिया जुलियाना रुइज का कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था।

हाल के हफ्तों में, ड्यूक की पत्नी ने सैन एंड्रेस और उत्तर-पश्चिमी विभाग के द्वीपों का दौरा किया था। इन इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई थी।

अब तक, कोलंबिया में कोविड-19 के 1,262,494 मामले और बीमारी से 35,677 मौतें हो चुकी हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story