Samachar Nama
×

पियर वन के 500 स्टोर बंद! तो भारतीय निवेशकों के डूब जाएंगे 800 करोड़

कोरोना वायरस का प्रकोप से पियर वन कंपनी के दिवालिया होने की आशंका है। ऐसे में कंपनी के अब तक 500 से भी अधिक स्टोर्स को बंद किया जा चुका है। भारत में पियर वन कंपनी के सप्लायर दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, पानीपत, दक्षिण भारत में हैं। ऐसे में देशभर के निर्यातकों का 800 करोड़ रुपया डूब सकता है।
पियर वन के 500 स्टोर बंद! तो भारतीय निवेशकों के डूब जाएंगे 800 करोड़

कोरोना वायरस का प्रकोप एक-एक कर लोगों को निगल रहा है। चीन के वुहान से उठे कोरोना से दुनियाभर के 29 देशों में खतरे के बादल छाए हैं। कोरोना के नाम से ही लोगों में खौफ देखने को मिल रहा है। कोरोना का असर वैश्विक कारोबार पर पड़ रहा है। वैश्विक अर्थव्यस्था ने भारत में आर्थिक ग्रोथ और उद्योग जगत को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

पियर वन के 500 स्टोर बंद! तो भारतीय निवेशकों के डूब जाएंगे 800 करोड़

जानकारी के अनुसार, पीयर वन के दिवालिया होने से राजस्थान के निवेशकों के 500 करोड़ रुपये डूबने की कगार पर है। कोरोना वायरस से राजस्थान के ज्वैलरी उद्योग को करोड़ों रुपये की चपत लग रही है। कोरोना ने अमेरिका की सबसे बड़ी होम फर्निशिंग चेन पीयर वन के दिवालिया होने से राजस्थान के हैंडी क्राफ्ट निर्यातकों को बड़ा झटका लगा है। जयपुर, जोधपुर सहित कई जिलों के हैंडी क्राफ्ट निर्यातकों की सारी उम्मीदें नुकसान में जाती दिख रही है। ऐसे में राज्य के निर्यातकों के लिए एक बड़ा धक्का लगा है। हाल ही में आस्ट्रेलिया में भी एक प्रमुख आयातक के दिवालिया घोषित होने से यहां के निर्यातकों के 50 करोड़ रुपये डूब गए थे। ऐसे में अब राजस्थान के हैंडिक्राफ्टा उद्योग के लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।

पियर वन के 500 स्टोर बंद! तो भारतीय निवेशकों के डूब जाएंगे 800 करोड़

बता दें कि पियर वन कंपनी की स्थापना साल 1962 में हुई थी। इस कंपनी के कई देशों में 1000 से भी अधिक स्टोर्स हैं। भारत में निर्मित उत्पादों को यह कंपनी बिक्री करती थी। बताया जा रहा है कि पियर वन कंपनी के अब तक 500 से भी अधिक स्टोर्स को बंद किया जा चुका है। ऐसे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई है। भारत में पियर वन कंपनी के सप्लायर दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, पानीपत, दक्षिण भारत में हैं। ऐसे में पूरे देश में निर्यातकों का 800 करोड़ रुपया अटक गया है। कंपनी ने सभी को दिवालिया का लेटर दे डाला है।

कोरोना वायरस का प्रकोप से पियर वन कंपनी के दिवालिया होने की आशंका है। ऐसे में कंपनी के अब तक 500 से भी अधिक स्टोर्स को बंद किया जा चुका है। भारत में पियर वन कंपनी के सप्लायर दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, पानीपत, दक्षिण भारत में हैं। ऐसे में देशभर के निर्यातकों का 800 करोड़ रुपया डूब सकता है। पियर वन के 500 स्टोर बंद! तो भारतीय निवेशकों के डूब जाएंगे 800 करोड़

Share this story