Samachar Nama
×

CAA Protest: यूपी में हिंसा से अब तक 15 लोगों की मौत

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी के रामपुर में भी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। 10 दिसंबर से अब तक यूपी में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश से 705 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 4500 लोगो को अरेस्टर कर छोड़ चुके हैं।
CAA Protest: यूपी में हिंसा से अब तक 15 लोगों की मौत

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देश के कई हिस्सों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली की जामिया मं फिर से विरोध के स्वर देखने को मिले। यूपी के रामपुर में भी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। 10 दिसंबर से अब तक यूपी में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि 10 दिसंबर से अब तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से 705 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 4500 लोगो को अरेस्टर कर छोड़  चुके हैं। धरने प्रदर्शनों के दौरान 15 लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 263 लोग घायल हो गए हैं।

CAA Protest: यूपी में हिंसा से अब तक 15 लोगों की मौत

इधर, राज्यसभा मं सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर बीजेपी 3 करोड़ परिवारों के पास जाने की तैयारी में है। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया है। शुक्रवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली में भी हजारों लोगों ने रैलियां निकालीं। शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का रूप ले लिया। इसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने एक कार में आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों तो तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। इसके बाद लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा।

CAA Protest: यूपी में हिंसा से अब तक 15 लोगों की मौत

इंडिया गेट पर हो रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई। दिल्ली पुलिस की और से रैली की अनुमति नहीं मिलने के बाद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजा ने एक बड़े प्रदर्शन की अगुवाई की। इस बीच पुलिस ने तीखी नजरों के लिए ड्रोनों का सहारा लेकर पल-पल की जानकारी से अवगत होते रहे। इस दौरान दिल्ली गेट और जामा मस्जिद सहित कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी के रामपुर में भी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। 10 दिसंबर से अब तक यूपी में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश से 705 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 4500 लोगो को अरेस्टर कर छोड़ चुके हैं। CAA Protest: यूपी में हिंसा से अब तक 15 लोगों की मौत

Share this story