Samachar Nama
×

CAA के विरोध में सड़कों पर संग्राम, देश के कई हिस्सों में धारा-144

नागरिकता (संशोधन) एक्ट के विऱोध में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। देशभर में गुरुवार को फिर से कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं। आज भारत बंद का लेफ्ट पार्टियों ने एलान किया है। कर्नाटक, उत्तरप्रेदश, बिहार तेलंगाना और दिल्ली सहित कई सीएए का विरोध हो रहा है। प्रदर्शनों को देखते हुए कई शहरों में धारा 144 लागू की गई है।
CAA के विरोध में सड़कों पर संग्राम, देश के कई हिस्सों में धारा-144

नागरिकता संशोधन एक्ट के विऱोध में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। देशभर में नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत बंद का आज लेफ्ट पार्टियों ने आह्वान किया है। कर्नाटक, उत्तरप्रेदश, बिहार तेलंगाना और दिल्ली सहित कई जगह नागरिकता कानून का विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शनों को देखते हुए कई शहरों में धारा 144 लागू की गई है।

CAA के विरोध में सड़कों पर संग्राम, देश के कई हिस्सों में धारा-144

स्वराज इंडिया सहित कुल 60 संगठनों ने दिल्ली के लाल किले से अपने प्रदर्शन की नींव आज से रखी है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। लेफ्ट पार्टियों ने देशव्यापी बंद बुलाने का ऐलान किया है। नागरिकता कानून को लागू करने के विरोध में लेफ्ट पार्टियों ने बंद बुलाया है। इस कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में हिंसा की आग भड़क रही है। आग की लपटों के बीच कई यात्री भी फंसे हैं। बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया।

CAA के विरोध में सड़कों पर संग्राम, देश के कई हिस्सों में धारा-144

कर्नाटक के कुलबर्गी में प्रदर्शन करने वाले 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे पर्दर्शनों को देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि आज किसी भी प्रदर्शन, रैली की इजाजत नहीं दी गई है। बावजूद इसके लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। बंद को देखते हुए उत्तरप्रदेश और बेंगलुरु के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला क्षेत्र से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। बंद और प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन, आईटीओ सहित कई सरकारी दफ्तरों के ताले लग गए।

नागरिकता (संशोधन) एक्ट के विऱोध में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। देशभर में गुरुवार को फिर से कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं। आज भारत बंद का लेफ्ट पार्टियों ने एलान किया है। कर्नाटक, उत्तरप्रेदश, बिहार तेलंगाना और दिल्ली सहित कई सीएए का विरोध हो रहा है। प्रदर्शनों को देखते हुए कई शहरों में धारा 144 लागू की गई है। CAA के विरोध में सड़कों पर संग्राम, देश के कई हिस्सों में धारा-144

Share this story