Samachar Nama
×

Chung-a number five निर्बाध रूप से कर रहा चंद्रमा की परिक्रमा

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार, 28 नवम्बर की रात को 8 बजकर 58 मिनट पर, छांग-अ नम्बर पांच डिटेक्टर ने 112 घंटे की उड़ान के बाद चंद्रमा की सतह से 400 किलोमीटर दूर सफलतापूर्वक 3000 न्यूटन का इंजन स्टार्ट किया। करीब 17 मिनट बाद, इंजन सामान्य रूप से बंद किया गया।
Chung-a number five  निर्बाध रूप से कर रहा चंद्रमा की परिक्रमा

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार, 28 नवम्बर की रात को 8 बजकर 58 मिनट पर, छांग-अ नम्बर पांच डिटेक्टर ने 112 घंटे की उड़ान के बाद चंद्रमा की सतह से 400 किलोमीटर दूर सफलतापूर्वक 3000 न्यूटन का इंजन स्टार्ट किया। करीब 17 मिनट बाद, इंजन सामान्य रूप से बंद किया गया। वास्तविक समय के टेलीमेट्री डेटा के आधार पर निगरानी और निष्कर्ष के मुताबिक, छांग-अ नम्बर पांच की चांद के करीब पहुंचकर ब्रेकिंग व्यवस्था सामान्य रही, और वह निर्बाध रूप से चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। बताया गया है कि चांद के करीब पहुंचकर ब्रेक लगाना चंद्र डिटेक्टर की उड़ान के दौरान कुंजीभूत कक्षीय नियंत्रण में से एक है। हाई-स्पीड की उड़ान के दौरान डिटेक्टर को चांद के पास पहुंचते वक्त ब्रेक लगाने होते हैं। इसका उद्देश्य चंद्रमा की इस्केप विलॉसटी की तुलना में सापेक्ष गति को कम करना होता है, ताकि चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण द्वारा इसे पकड़ा जा सके।

वर्तमान में छांग-अ नम्बर पांच डिटेक्टर ने उड़ान के दौरान दो बार कक्षीय सुधार किया, और अनुमानित लक्ष्य को प्राप्त किया। बाद में वह चांद की परिक्रमा करने वाले कक्षा की ऊंचाई और कोण को बदलेगा, लैंडर व एस्सेंडर संयोजन यंत्र को चंद्रमा पर नरम लैंडिंग के लिए कक्षीय व वापसी के संयोजन यंत्र से अलग करेगा, और योजनानुसार चंद्रमा की सतह पर स्वचालित रूप से नमूने प्राप्त करेगा।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story