Samachar Nama
×

भारतीय सीमा पर जाते हुए रो रहे चीनी सैनिकों का वीडियो हो रहा वायरल

भारत-चीन की ओर रवाना होने पर रोते हुए चीनी सैनिकों के समूह का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दावा किया गया है कि ये सैनिक भारत सीमा पर अपनी पोस्टिंग होने के चलते दुखी हैं। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि,”इस वीडियो को पहले चीनी सोशल मीडिया वीचैट पर पोस्ट
भारतीय सीमा पर जाते हुए रो रहे चीनी सैनिकों का वीडियो हो रहा वायरल

भारत-चीन की ओर रवाना होने पर रोते हुए चीनी सैनिकों के समूह का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दावा किया गया है कि ये सैनिक भारत सीमा पर अपनी पोस्टिंग होने के चलते दुखी हैं।

ताइवान न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि,”इस वीडियो को पहले चीनी सोशल मीडिया वीचैट पर पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।यह वीडियो फूयांग रेलवे स्टेशन जाते समय बस में शूट किया गया है।सेना में भर्ती हुए इन जवानों को ट्रेनिंग के बाद भारत से लगी सीमा पर तैनाती के लिए भेजा जा रहा था।”

वायरल वीडियो में चीनी सैनिक रोते हुए चीनी सेना का गीत ‘ग्रीन फ्लॉवर्स इन द आर्मी’ गाते दिखाई दे रहे हैं।
ताइवान न्यूज के मुताबिक, वीडियो को पहली बार फूयांग सिटी वीकली के वीचैट पेज पर पोस्ट किया गया था, मगर बेइज्जती के डर से जल्दी हटा दिया गया।

ऐसा कहा जा रहा हैं की सीमा पर भारतीय सेना का पराक्रम देखकर चीनी सैनिक बुरी तरह घबराये हुए हैं।
आपको बता दें की लद्दाख में भारतीय सेना लगातार चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।हाल ही में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को भी उसने नाकाम किया था।इस घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अपने सैनिकों से नाराज होने की खबरें भी सामने आई थीं।शी जिनपिंग इस बात से नाराज थे कि चीनी सेना भारतीय फौजियों को देखकर पीछे क्यों हट गए।
मालूम हो कि पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से में भारतीय सेना ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण कई चोटियों पर कब्जा कर लिया है। हमारी सेना के पराक्रम से चीनी सैनिक खौफ में हैं, इसलिए वह आमने-सामने के टकराव से बच रहे हैं।

Share this story