Samachar Nama
×

Chinese प्रतिनिधि ने यूएन महासभा की इंटरेक्टिव वार्ता में बहुपक्षवाद पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 मई को बहुपक्षवाद और शांतिपूर्ण कूटनीति की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक इंटरेक्टिव वार्ता का आयोजन किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मई माह के अध्यक्ष देश चीन के स्थानीय प्रतिनिधि चांग च्वन ने यूएन महासचिव एंटोनिओ गुटेरेस, यूएन महासभा के अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर, यूएन आर्थिक व
Chinese  प्रतिनिधि ने यूएन महासभा की इंटरेक्टिव वार्ता में बहुपक्षवाद पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 मई को बहुपक्षवाद और शांतिपूर्ण कूटनीति की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक इंटरेक्टिव वार्ता का आयोजन किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मई माह के अध्यक्ष देश चीन के स्थानीय प्रतिनिधि चांग च्वन ने यूएन महासचिव एंटोनिओ गुटेरेस, यूएन महासभा के अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर, यूएन आर्थिक व सामाजिक परिषद के अध्यक्ष मुनीर अकरम, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष जोन डोनोह्यू ने एक साथ वार्ता में हिस्सा लिया और बहुपक्षवाद का समर्थन करने और यूएन की भूमिका को मजबूत करने आदि मामलों पर यूएन सदस्य देशों के साथ आदान-प्रदान किया।

मौके पर चांग च्वन ने कहा कि सुरक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा की रक्षा करने का कर्तव्य निभाता है। सुरक्षा परिषद के सदस्य खुद के भारी कर्तव्य को पूरी तरह समझकर संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा प्रदत्त अधिकार का पालन करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के सामने मौजूद चुनौतियां निरंतर परिवर्तित होती हैं। हाल में दुनिया कोविड-19 महामारी, मौसम परिवर्तन, मानवतावादी मांग के बढ़ने आदि वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। सिर्फ बहुपक्षवाद को मजबूत करने से ही इन समस्याओं को हल किया जा सकेगा।

चांग च्वन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर बहुपक्षवाद का मिल का पत्थर है। बहुपक्षवाद का समर्थन करने के लिए सुरक्षा परिषद को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की रक्षा करनी चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए। सुरक्षा परिषद को क्षमता के निर्माण को मजबूत कर कार्य तरीकों का सुधार करना चाहिए, ताकि सुरक्षा पर धमकी की प्रतिक्रिया करने को सुनिश्चित कर सके।

साथ ही, सुरक्षा परिषद को यूएन महासभा, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय आदि संस्थाओं के साथ सहयोग को प्रगाढ़ कर समाज में लोगों के और अधिक सुझावों को सुनना चाहिए।

2018 के दिसंबर माह में यूएन महासभा ने बहुपक्षवाद और शांतिपूर्ण कूटनीति अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना की और 24 अप्रैल, 2019 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहली बार मनाने की गतिविधि का आयोजन किया।

(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

Share this story