Samachar Nama
×

Chinese manned submarine ‘फनतोउ च्ये’ ने बनाया रिकॉर्ड

चीनी मानवयुक्त पनडुब्बी ‘फनतोउ च्ये’ ने 10 हजार मीटर गहरा समुद्री परीक्षण पूरा कर 28 नवंबर को वापस लौटना शुरू किया। यह पनडुब्बी चीन में ’13वीं पंचवर्षीय’ राष्ट्रीय मुख्य अनुसंधान एवं विकास योजना यानी ‘प्रमुख गहरे समुद्र में प्रौद्योगिकी और उपकरण’ से विशेष समर्थन हासिल करने वाले गहरा समुद्री प्रमुख वैज्ञानिक तकनीकी उपकरण है। 10
Chinese manned submarine ‘फनतोउ च्ये’ ने बनाया रिकॉर्ड

चीनी मानवयुक्त पनडुब्बी ‘फनतोउ च्ये’ ने 10 हजार मीटर गहरा समुद्री परीक्षण पूरा कर 28 नवंबर को वापस लौटना शुरू किया। यह पनडुब्बी चीन में ’13वीं पंचवर्षीय’ राष्ट्रीय मुख्य अनुसंधान एवं विकास योजना यानी ‘प्रमुख गहरे समुद्र में प्रौद्योगिकी और उपकरण’ से विशेष समर्थन हासिल करने वाले गहरा समुद्री प्रमुख वैज्ञानिक तकनीकी उपकरण है। 10 अक्तूबर को फनतोउ च्ये मरियाना समुद्री खाई में दस हजार मीटर के गहरे समुद्र में परीक्षण के लिए रवाना हुआ, उसने 10,909 मीटर के गहरे समुद्र में चीनी मानवयुक्त पनडुब्बी का नया रिकॉर्ड बनाया। इस तरह, चीन समुद्र में 10 हजार मीटर की गहराई तक गोता लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बन चुका है।

बता दें कि फनतोउ च्ये मानव इतिहास में चौथी पूर्ण-समुद्री गहरी मानवयुक्त पनडुब्बी है, जिसका मानवयुक्त केबिन पूर्ण-समुद्र गहरे मानवयुक्त पनडुब्बी का महत्वपूर्ण भाग है। चीनी विज्ञान अकादमी के अधीनस्थ धातु अनुसंधान संस्थान के टाइटेनियम मिश्र धातु टीम ने स्व-आविष्कृत नई टाइटेनियम मिश्र धातु सामग्री का इस्तेमाल करके विश्व में सबसे बड़ा और लोगों की सबसे बड़ी संख्या के साथ पनडुब्बी मानवयुक्त केबिन गोलाकार खोल बनाया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story