Samachar Nama
×

चीनी Kovid-19 वैक्सीन बोलिविया पहुंची

चीनी दवा कंपनी साइनोफार्म के कोविड-19 वैक्सीन से लदा बोलिविया का विशेष विमान 24 फरवरी को बोलिविया के सबसे बड़े आर्थिक शहर सांटा क्रूज पहुंचा। बोलिविया के राष्ट्रपति लुइस आर्से ने खुद हवाई अड्डे जाकर चीनी वैक्सीन की अगवानी की। राष्ट्रपति लुइस आर्से ने हवाई अड्डे पर कहा कि महामारी पैदा होने के बाद चीन
चीनी Kovid-19 वैक्सीन बोलिविया पहुंची

चीनी दवा कंपनी साइनोफार्म के कोविड-19 वैक्सीन से लदा बोलिविया का विशेष विमान 24 फरवरी को बोलिविया के सबसे बड़े आर्थिक शहर सांटा क्रूज पहुंचा। बोलिविया के राष्ट्रपति लुइस आर्से ने खुद हवाई अड्डे जाकर चीनी वैक्सीन की अगवानी की। राष्ट्रपति लुइस आर्से ने हवाई अड्डे पर कहा कि महामारी पैदा होने के बाद चीन सरकार और चीनी जनता ने कई बार बोलिविया को महामारी रोधी सामग्री दान की और बोलिवियाई जनता का समर्थन किया। चीनी वैक्सीन समय पर आ गयी है। बोलिविया सरकार जल्दी से पहली पंक्ति के चिकित्सकों और विभिन्न क्षेत्रों की जनता के लिए बड़े पैमाने वाला टीकाकरण अभियान चलाएगी। विश्वास है कि चीन सरकार और चीनी जनता की मदद से बोलिविया महामारी के फैलाव पर प्रभावी रूप से नियंत्रण कर जनता के जीवन व स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा और आर्थिक बहाली को भी मदद मिलेगी।

23 फरवरी तक बोलिविया में कोरोना के 2,44,380 मामलों की पुष्टि हुई और मृतकों की संख्या 11,508 थी।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story