Samachar Nama
×

India China tension: चीन ने चुपचाप LAC पर बढ़ाया सैन्य जमावड़ा, फिर तोड़ा करार…..

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच रविवार को 9वें दौर की वार्ता हुई। लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इस बार चीन ने चुपचाप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य जमावड़ा बढ़ा दिया। चुशूल के मोल्दो पॉइंट पर रविवार को दोनों देशों के सैन्य कमांडर स्तर पर
India China tension: चीन ने चुपचाप LAC पर बढ़ाया सैन्य जमावड़ा, फिर तोड़ा करार…..

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच रविवार को 9वें दौर की वार्ता हुई। लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इस बार चीन ने चुपचाप वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य जमावड़ा बढ़ा दिया। चुशूल के मोल्दो पॉइंट पर रविवार को दोनों देशों के सैन्य कमांडर स्तर पर देर शाम तक वार्ता होती रही । इससे पहले 6 नवंबर को दोनों पक्षों के बीच वार्चा हुई थी। सीमा पर तोप और टैंकों के साथ करीब 50 हजार सैनिक तैनात हैं।

India China tension: चीन ने चुपचाप LAC पर बढ़ाया सैन्य जमावड़ा, फिर तोड़ा करार…..

एलएएसी को लेकर दोनों देश आपस में लगातार संपर्क बनाए हुए है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। दोनों देशों के बीच ये गतिरोध पिछले साल मई के महीने से शुरू हुआ था जब चीनी भारत की सीमा में 8 किलोमीटर तक भीतर घुए आए। हालांकि, जून में चीन ने अपने सैनिकों को सीमा से हटाना शुरू किया था लेकिन सीमा पर कई पोइंट्स पर चीनी सैनिक जमे हुए थे। पिछले साल 15 जून को दोनों देशों के बीच उस समय गतिरोध बढ़ गया जब भारतीय और चीनी सेनाएं गश्त के दौरान टकरा गईं थी।

India China tension: चीन ने चुपचाप LAC पर बढ़ाया सैन्य जमावड़ा, फिर तोड़ा करार…..

इसके चलते दोनों देशों के कई सैनिक मारे गए थे। तब से दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है। अगस्त के आखिर में भारतीय सैनिकों ने चुशुल में पैंगों त्सो के दक्षिणी किनारे पर रणनीतिक रूप से अहम ऊंचे स्थानों पर कब्जा कर चीन को हैरान कर दिया था। बता दें कि रविवार को चर्चा में भारत का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया। चीनी की तरफ से कमांडर मेजर जनरल लियू लिन रहे।

 

Share this story