Samachar Nama
×

चीन : पेइतो नेविगेशन प्रणाली का इंटरफेस नियंत्रण दस्तावेज सार्वजनिक

चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली ने अपने वेबसाइट पर इंटरफेस नियंत्रण दस्तावेज सार्वजनिक की जिससे दुनिया भर की कंपनियों को पेइतो नेविगेशन सर्विस का लाभ मिलेगा। चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली के प्रबंधन कार्यालय के प्रधान रैन छंग ची ने कहा कि चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली पोजिशनिंग नेविगेशन, वैश्विक एवं क्षेत्रीय लघु संदेश संचार तथा अंतर्राष्ट्रीय खोज
चीन : पेइतो नेविगेशन प्रणाली का इंटरफेस नियंत्रण दस्तावेज सार्वजनिक

चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली ने अपने वेबसाइट पर इंटरफेस नियंत्रण दस्तावेज सार्वजनिक की जिससे दुनिया भर की कंपनियों को पेइतो नेविगेशन सर्विस का लाभ मिलेगा। चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली के प्रबंधन कार्यालय के प्रधान रैन छंग ची ने कहा कि चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली पोजिशनिंग नेविगेशन, वैश्विक एवं क्षेत्रीय लघु संदेश संचार तथा अंतर्राष्ट्रीय खोज व राहत सहित सात प्रकार की सेवा तैयार कर सकती है।

चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली संयुक्त राष्ट्र मान्यता प्राप्त विश्व में चार प्रमुख उपग्रह नेविगेशन प्रणालियों में से एक है, जो अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ के उपग्रह नेविगेशन प्रणालियों के साथ भी संगत और व्यवस्थागत सहयोग करता है। अभी तक चीनी पेइतो नेविगेशन प्रणाली ने नागरिक उड्डयन, समुद्री मामलों, खोज और बचाव उपग्रहों तथा मोबाइल संचार जैसे कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों में प्रवेश किया है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story