Samachar Nama
×

चीन ने बनाया है यह कृत्रिम सूरज, असली सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म है

इस पूरी दुनिया में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य को माना गया है। वास्तव में अगर सूरज न हो तो इस ब्रह्मांड में जीवन की कल्पना करना भी बस एक कल्पना ही रह जाएगा। सूर्य की असीमित ऊर्जा का राज़ उसमें होने वाली नाभिकीय संलयन अभिक्रिया है। सूरज एक बहुत बड़ा तारा है जिसमें
चीन ने बनाया है यह कृत्रिम सूरज, असली सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म है

इस पूरी दुनिया में ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत सूर्य को माना गया है। वास्तव में अगर सूरज न हो तो इस ब्रह्मांड में जीवन की कल्पना करना भी बस एक कल्पना ही रह जाएगा। सूर्य की असीमित ऊर्जा का राज़ उसमें होने वाली नाभिकीय संलयन अभिक्रिया है। सूरज एक बहुत बड़ा तारा है जिसमें हीलियम और हाइड्रोजन जैसी कई गैसे बहुत ज्यादा तापमान पर अभिक्रिया करती रहती हैं। अगर हम आपको यह कहे कि इंसान ने भी सूरज की तरह ही एक कृत्रिम सूरज बना लिया है, वो भी असली सूरज से तीन गुना ज्यादा क्षमता वाला तो आप इसे कोरी कल्पना की कहेंगे। लेकिन यह सच है।

चीन ने बनाया है यह कृत्रिम सूरज, असली सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म है

चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम सूरज बना लिया है जो असली सूरज से कोर से भी 3 गुना ज्यादा गर्म है। इस क्रांतिकारी खोज को ईंधन की कमी दूर करने की राह में एक बड़ी कामयाबी कहा जा रहा है। दरअसल यह कृत्रिम सूर्य इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस, चीन के वैज्ञानिकों ने बनाया है। अब आपको इस कृत्रिम सूरज का अंदरूनी राज़ बताते हैं। इस आर्टिफिशियल सन में हाइड्रोजन गैस को 5 करोड़ डिग्री सेल्सियस के भयावह तापमान पर गर्म किया गया है। और केलव इतना ही नहीं यह भयानक तापमान पूरे 102 सेकंड तक स्थिर रखा गया है।

चीन ने बनाया है यह कृत्रिम सूरज, असली सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म है

पूरी दुनिया में इस सूरज की चर्चा हो रही है। चीनी वैज्ञानिकों ने 5 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान को उत्पन्न करने के लिये कई सालों तक प्रयोग किए थे। आखिरकार उन्हें सफलता हासिल हो ही गई। हालांकि इस प्रक्रिया में कई बार न्यूक्लियर फ्यूज़न चैंबर का कोर इतने ज्यादा तापमान के आगे टिक नहीं पाया। बार-बार होने वाली मुश्किलों का सामना करते हुए आखिर वैज्ञानिकों ने इसे बनाने में सफलता हासिल कर ही ली।

चीन ने बनाया है यह कृत्रिम सूरज, असली सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म है

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस कृत्रिम सूरज से इंसान की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता काफी हद तक कम की जा सकेगी। आपको बता दे कि इस कृत्रिम सूरज में गैस के द्वारा उत्पन्न की गई नाभिकीय ऊर्जा को विशेष तकनीक के द्वारा पर्यावरण के लिये सुरक्षित ग्रीन ऊर्जा में बदला जा सकेगा। इस तरह के प्रयोग से धरती पर ऊर्जा का बढ़ता हुआ संकट वैधानिक तरीकों से दूर किया जा सकेगा।

चीन ने बनाया है यह कृत्रिम सूरज, असली सूरज से 3 गुना ज्यादा गर्म है

Share this story