Samachar Nama
×

Children care tips:खेलना बच्चों को स्वस्थ रखने में करता मदद, कई रोगों का खतरा होता कम

जयपुर।आज के समय में कोरोना संक्रमण का खतरा बच्चों के लिए अधिक बना हुआ है।क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी क्षमता काफी कमजोर होती है, जिससे बच्चों में वायरल संक्रमण और कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।ऐसे में बच्चों की खास देखभाल करना बेहद आवश्यक है।बच्चों को खेलना बेहद पंसद होता है, क्योंकि इससे बच्चों
Children care tips:खेलना बच्चों को स्वस्थ रखने में करता मदद, कई रोगों का खतरा होता कम

जयपुर।आज के समय में कोरोना संक्रमण का खतरा बच्चों के लिए अधिक बना हुआ है।क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी क्षमता काफी कमजोर होती है, जिससे बच्चों में वायरल संक्रमण और कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।ऐसे में बच्चों की खास देखभाल करना बेहद आवश्यक है।बच्चों को खेलना बेहद पंसद होता है, क्योंकि इससे बच्चों को अंदर से खुशी मिलती है।

Children care tips:खेलना बच्चों को स्वस्थ रखने में करता मदद, कई रोगों का खतरा होता कमलेकिन शारीरिक खेलों का अभ्यास करना बच्चों को स्वस्थ रखने में भी मददगार होता है और इससे ही बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास में भी बेहत्तर तरीके से होता है।साथ ही शारीरिक खेलों से बच्चों की इम्यूनिटी क्षमता भी मजबूत होती है।इसलिए बच्चों को मोबाइल और इंडोर गेम्स के बजाएं आउटडोर गेम्स के लिए प्रोत्साहित करना बेहद आवश्यक है।

Children care tips:खेलना बच्चों को स्वस्थ रखने में करता मदद, कई रोगों का खतरा होता कमखेलने से शरीर के मांसपेशियों में गतिविधि होती है।शारीरिक खेल बच्चों के लिए एक प्रकार की एक्सरसाइज होती है।जिससे बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आती है और इससे बच्चों के शरीर के साथ मस्तिष्क का विकास होता है।इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है और वह चीजों को जल्दी सिखाने व समझने लगता है।

Children care tips:खेलना बच्चों को स्वस्थ रखने में करता मदद, कई रोगों का खतरा होता कमशारीरिक खेलों से बच्चों के शरीर का वजन भी निंयत्रित बना रहता है।जिससे कई प्रकार के रोगों का खतरा कम होता है और बच्चा तंदुरूस्त बना रहता है।शारीरिक खेल की गतिविधियां बच्चों के हृदय और फेफड़ो को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करती है।

Children care tips:खेलना बच्चों को स्वस्थ रखने में करता मदद, कई रोगों का खतरा होता कमइससे हृदय के स्वस्थ होने के साथ सांस लेने की प्रक्रिया में भी सुधार आता है।जिससे बच्चों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है और बच्चों का शरीर कई प्रकार के रोगों से दूर रहता है।

Share this story