Samachar Nama
×

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू दिल्ली में सोनिया गांधी व शरद पवार से मिले, जाने

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू रविवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से दूसरी बार मिलकर केंद्र में अगली सरकार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

चंद्रबाबू केंद्र में वैकल्पिक सरकार की संभावनाओं पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी से भी विचार-विमर्श किया।

उन्होंने सोनिया गांधी से लगभग 45 मिनट बात की, मगर दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, यह पता नहीं चल पाया।

इससे पहले, दिन में चंद्रबाबू, शरद पवार और येचुरी से मिले। शनिवार से लेकर अब तक दोनों नेताओं से उनकी दो बार मुलाकात हो चुकी है।

उन्होंने शनिवार को लखनऊ जाने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, येचुरी, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता सुधाकर रेड्डी व सचिव डी. राजा से मुलाकात की थी। लखनऊ में वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती से मिले थे।

नायडू की ये मुलाकातें केंद्र में गैर भाजपा सरकार के गठन के लिए उनकी तरफ से की जा रही विपक्षी एकता की कोशिशों का एक हिस्सा थीं।

उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि गैर भाजपा महागठबंधन में के. चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) समेत सभी विपक्षी दल शामिल हो जाएं तो उन सभी का स्वागत है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू रविवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। साथ ही उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से दूसरी बार मिलकर केंद्र में अगली सरकार की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू दिल्ली में सोनिया गांधी व शरद पवार से मिले, जाने

Share this story