Samachar Nama
×

छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक चलने वाले चार दिन के इस छठ महापर्व को मन्नतों का पर्व माना जाता हैं। छठ व्रत में शारीरिक और मानसिक पवित्रता का बहुत अधिक ध्यान दिया जाता हैं। छठ पर्व की हर परंपरा में प्रकृति से जुड़े कई तत्वों को समाहित किया जाता
छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक चलने वाले चार दिन के इस छठ महापर्व को मन्नतों का पर्व माना जाता हैं। छठ व्रत में शारीरिक और मानसिक पवित्रता का बहुत अधिक ध्यान दिया जाता हैं। छठ पर्व की हर परंपरा में प्रकृति से जुड़े कई तत्वों को समाहित किया जाता हैं। सूर्य की उपासना से लेकर मिट्टी के चूल्हे में खाना बनाने की परंपराओं वाला छठ का ये त्योहार हमें प्र​कृति के और भी नज़दीक लाता हैं।छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

छठ पूजा की एक खास बात यह भी हैं,कि इसमें व्रती खुद से ही सारी पूजा करते हैं। किसी पुरोहित या विशेष मंत्रों की कोई अवश्यकता नहीं पड़ती हैं। यहां तक कि पूजा का प्रसाद भी महिलाएं स्वंय ही बनाती हैं। छठ पूजा के धार्मिक महत्व के साथ ही तमाम वैज्ञानिक पहलू भी हैं।छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

छठ महापर्व की विधि-विधान व्रती के शरीर और मन को सौर ऊर्जा के अवशोषण के लिए तैयार करता हैं। बहुत कम ही लोगो को पता हैं,कि छठ पूजा की इस प्रक्रिया के द्वारा प्राचीन भारत में ऋषि-मुनि बिना भोजन-पानी ग्रहण किए कठोर तपस्या करने की ऊर्जा और शक्ति प्राप्त कर​ते ​थे।छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

षष्ठी तिथि छठ एक विशेषखगोलीय अवसर होता हैं। इस वक्त सूर्य की पराबैंगनी किरणे पृथ्वी की सतह पर सामान्य सेअधिक मात्रा में एकत्र हो जाती हैं। उसके संभावित कुप्रभावों से रक्षा करने का सामर्थ्य इस परंपरा में रहा हैं।

छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान इसकी रोशनी के प्रभाव में आने से कोई चर्मरोग नहीं होता हैं,और इंसान निरोगी रहता हैं। इस पूजन का वैज्ञानिक पक्ष यह हैं,कि इससे सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। वैज्ञानिक रूप से देखें तो इस माह में सूर्य उपासना से हम अपनी ऊर्जा और स्वास्थय का स्तर बेहतर बना सकते हैं।

छठ महापर्व 2018: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, छठ पूजा के पीछे छिपे हैं कई वैज्ञानिक पहलू

Share this story