Samachar Nama
×

छठ पूजा: जानिए कब है छठ और क्या है पूजा विधि

कार्तिक मास में भगवान सूर्य की पूजा की परंपरा हैं,शुक्ल पक्ष में षष्ठी तिथि को छठ पूजा का विशेष विधान हैं। वही इस पूजा की शुरुआत मुख्य रूप से बिहार और झारखंड से हुई हैं,जो अब पूरे देश में फैल चुकी हैं। अंग देश के महाराज कर्ण सूर्य देव के उपासक थे। अत: परम्परा के
छठ पूजा: जानिए कब है छठ और क्या है पूजा विधि

कार्तिक मास में भगवान सूर्य की पूजा की परंपरा हैं,शुक्ल पक्ष में षष्ठी तिथि को छठ पूजा का विशेष विधान हैं। वही इस पूजा की शुरुआत मुख्य रूप से बिहार और झारखंड से हुई हैं,जो अब पूरे देश में फैल चुकी हैं। अंग देश के महाराज कर्ण सूर्य देव के उपासक थे। अत: परम्परा के रूप में सूर्य पूजा का ​खास प्रभाव इन इलाकों पर दिखता हैं।छठ पूजा: जानिए कब है छठ और क्या है पूजा विधि

कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीचे राशी में होता हैं,अत: सूर्य देव की विशेष उपासना की जाती हैं,जिससे स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान न करें। ष्ष्ठी तिथि का सम्बन्धय संतान की उम्र से होता हैं। सूर्य देव और षष्ठी की पूजा से संतान प्राप्ति और उसकी आयु रक्षा दोनों हो जाती हैं। वही इस माह में सूर्य उपासना से वैज्ञानिक रूप से हम अपनी ऊर्जा और स्वास्थ्य का बेहतर स्तर बनाए रख सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार छठ पूजा 13 नवंबर को की जाएगी।छठ पूजा: जानिए कब है छठ और क्या है पूजा विधि

जानिए छठ की पूजा विधि क्या हैं—

कुल मिलाकर यह पर्व चार दिनों तक चलता हैं।

इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से होती हैं,और सप्तमी को अरुण वेला में इस व्रत का समापन होता हैं।

कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहा-खा के साथ इस व्रत की शुरुआत होती हैं। इस दिन से स्वच्छता ​की स्थिति अच्छी रखी जाती हैं। वही इस दिन लौकी और चावल का आहार ग्राहर किया जाता हैं।छठ पूजा: जानिए कब है छठ और क्या है पूजा विधि

दूसरे दिन को लोहंडा-खरना कहा जाता हैं। इस दिन उपवास रखकर शाम को खीर का सेवन किया जाता हैं। खीर गन्ने के रस की बनी होती हैं। इसमें नमक या चीनी का प्रयोग नहीं होता हैं।

वही तीसरे दिन उपवास रखकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता हैं,साथ में विशेष प्रकार का पकवान ठेकुवा और मौसमी फल चढाएं। अर्घ्य दूध और जल से दिया जाता हैं।

चौथे दिन बिल्कुल उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्य दिया जाता हैं।छठ पूजा: जानिए कब है छठ और क्या है पूजा विधि

Share this story